Neem Benefits In Summer : गर्मी के भीषण मौसम में तेज धूप और पसीने के कारण दाद-खाज, खुजली और फोड़े-फुंसियों की समस्या आम हो जाती है. आयुर्वेद के अनुसार इन समस्याओं से निपटने के लिए नीम एक बेहद असरदार और देसी उपाय है. नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो खून को साफ करते हैं और त्वचा के संक्रमण को जड़ से खत्म करते हैं. इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने या नीम की छाल का लेप लगाने से खुजली में तुरंत आराम मिलता है. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की डॉक्टर ऋचा श्रीवास्तव के अनुसार नीम गर्मियों में होने वाली गैस और अपच जैसी पाचन संबंधी दिक्कतों में भी फायदेमंद है. ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग सुबह खाली पेट नीम की कोमल पत्तियां चबाते हैं लेकिन ऐसा करने से पहले पत्तियों को अच्छी तरह धो लेना चाहिए. हालांकि नीम का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं. इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए. साथ ही, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना नीम का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इस वीडियों में इसके बारे में पूरी जानकारी जानिए.