Last Updated:
New OTT Releases To Watch This Weekend : वीकेंड पर ओटीटी पर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें करिश्मा कपूर की कमबैक क्राइम थ्रिलर ‘ब्राउन’ के अलावा दर्शकों की पसंदीदा ‘गुल्लक सीजन 5’ शामिल हैं. साउथ के फैंस के लिए ममूटी और मोहनलाल की जासूसी थ्रिलर भी आ रही है. वहीं, हॉलीवुड लवर्स के लिए जेनिफर लोपेज की ‘ऑफिस रोमांस’ दिल जीतने को तैयार है. इस वीकेंड ओटीटी पर मनोरंजन के लिए कई विकल्प हैं.
नई दिल्ली: अगर आप भी इस वीकेंड घर बैठकर कुछ मजेदार फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 5 जून से 7 जून 2026 के बीच ओटीटी पर मनोरंजन का धमाकेदार डोज मिलने वाला है. थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और रोमांस तक, हर तरह का कंटेंट इस हफ्ते रिलीज हो रहा है.
मिडिल क्लास परिवार के खट्टे-मीठे रिश्तों को दिखाने वाली सबकी पसंदीदा सीरीज ‘गुल्लक’ अपने नए सीजन के साथ लौट आई है. ‘गुल्लक सीजन 5’ भी 5 जून से सोनीलिव पर स्ट्रीम हो रही है. इस बार मिश्रा परिवार के सामने कुछ नई चुनौतियां और जिंदगी के नए सबक होंगे, जो आपको हंसाने के साथ इमोशनल भी करेंगे.
बॉलीवुड की लोलो यानी करिश्मा कपूर लंबे समय बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं. उनकी नई क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ (Brown) 5 जून को जी5 पर रिलीज हो गई है. इसमें करिश्मा कोलकाता की एक पुलिस अफसर ‘रीता ब्राउन’ के रोल में एक हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री सुलझाती दिखेंगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साउथ सिनेमा के दीवानों के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज आ गया है. मलयालम सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल, एक-साथ जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘पैट्रियट’ में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म देश की सुरक्षा, सीक्रेट मिशन और इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स पर बनी है, जिसे आप जी5 पर देख सकते हैं.
अगर आप कुछ हल्का-फुल्का और रोमांटिक देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर हॉलीवुड फिल्म ‘ऑफिस रोमांस’ रिलीज हो चुकी है. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज एक सफल सीईओ के रोल में हैं, जिन्हें अचानक अपनी ही कंपनी के वकील (ब्रेट गोल्डस्टीन) से प्यार हो जाता है.
मशहूर कॉमेडी सीरीज ‘शिट्स क्रीक’ अब लायंसगेट प्ले (Lionsgate Play) पर आ चुकी है. इसकी कहानी एक बेहद अमीर ‘रोज’ फैमिली की है, जो अचानक कंगाल हो जाती है और उन्हें एक छोटे से शहर में रहकर अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करनी पड़ती है.
फुटबॉल प्रेमियों और इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए नेटफ्लिक्स पर ‘मेक्सिको 86’ रिलीज हुई है. डिएगो लूना स्टारर यह एक सैटायरिकल ड्रामा है, जो 1986 के फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी के दौरान मेक्सिको में चल रही राजनीतिक और सामाजिक हलचल को बड़े ही दिलचस्प तरीके से दिखाता है.
सस्पेंस और बदले की कहानी पसंद करने वालों के लिए एप्पल टीवी प्लस (Apple TV+) पर ‘केप फियर’ (Cape Fear) रिलीज हुई है. इस सीरीज में जाविएर बार्डेम ‘मैक्स कैडी’ नाम के एक ऐसे पूर्व कैदी का खतरनाक रोल निभा रहे हैं, जो जेल से छूटने के बाद उन वकीलों से बदला लेना चाहता है जिनकी वजह से उसे सजा हुई थी.