Last Updated:
Superfood For Health: इसमें कोई दोराय नहीं कि चिकन-मटन में प्रोटीन,विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. लेकिन आप बिना नॉनवेज खाए भी अपने शरीर को जरूरी पोषण दे सकते हैं. यहां हम आपको ऐसे ही एक चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसके नियमित सेवन से प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी बहुत ही कम दाम और बिना किसी साइड इफेक्ट्स के मिल सकता है.
आज के समय में हेल्दी भोजन कर पाना मुश्किल और महंगा दोनों ही होता जा रहा है. कहीं मिलावट तो कहीं इंफेक्शन का खतरा. हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं इसका चयन करना का विकल्प अब कुछ लोगों के पास ही रह गया है. जब लोग सुपरमार्केट में खरीदारी करने जाते हैं, तो अक्सर पौष्टिक खाद्य पदार्थों जैसे मछली, ताजी सब्जियां और फलों की ऊंची कीमत देखकर सस्ते और जल्दी बनने वाले खाद्य पदार्थ चुन लेते हैं.
लेकिन अच्छी सेहत के लिए हमेशा महंगे भोजन की जरूरत नहीं होती. कुछ सस्ते और साधारण खाद्य पदार्थ भी बेहद पौष्टिक हो सकते हैं. दालें, चने, राजमा और मटर जैसे खाद्य पदार्थ, जिन्हें सामूहिक रूप से “पल्सेस” कहा जाता है, सदियों से लोगों के भोजन का हिस्सा रहे हैं. ये न केवल पेट भरते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी प्रदान करते हैं. आज वैज्ञानिक शोध भी इनके फायदों की पुष्टि कर रहे हैं.
पल्सेस खाने के फायदे
पल्सेस में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और बी-विटामिन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं. उदाहरण के लिए, एक कप पकी हुई मसूर दाल में लगभग उतना ही प्रोटीन होता है जितना तीन अंडों में होता है, लेकिन इसमें कोलेस्ट्रॉल और संतृप्त वसा नहीं होती.
विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना केवल आधा कप दाल, चना या राजमा खाने से स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं.नियमित रूप से इनका सेवन करने से वजन कंट्रोल रखने, पेट की चर्बी कम करने, बीपी को संतुलित रखने और कोलेस्ट्रॉल व ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.
इनका सबसे बड़ा लाभ इनमें मौजूद फाइबर है. पल्सेस में पाए जाने वाला विशेष प्रकार का फाइबर और रेसिस्टेंट स्टार्च पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और शरीर में सूजन कम हो सकती है.
इस बात का रखें ध्यान
कुछ लोगों को शुरुआत में दालें या बीन्स खाने से गैस या पेट फूलने की समस्या महसूस हो सकती है. हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या आमतौर पर अस्थायी होती है और धीरे-धीरे शरीर इसके अनुकूल हो जाता है.
डाइट में शामिल करने का तरीका
दालें और फलियां स्वास्थ्य के साथ-साथ बजट के लिए भी फायदेमंद हैं. ये मांस, अंडे और अन्य प्रोटीन स्रोतों की तुलना में काफी सस्ती होती हैं. इन्हें सलाद, सूप, सैंडविच, सब्जियों, पास्ता सॉस या टैको जैसे व्यंजनों में आसानी से शामिल किया जा सकता है.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.