Last Updated:
Pranit More Rs 370 Biryani Controversy: कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट प्रणित मोरे एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. उनके क्राउड-वर्क शो का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हंगामा तब शुरू हुआ जब शो में बतौर ऑडियंस बैठे हिमांशु जांगड़ा ने एक लड़के ने कहा कि उसने एक लड़की के लिए चिकन बिरयानी पर 370 रुपए खर्च किए, तो उसे बदले में शारीरिक संबंध की उम्मीद थी. वायरल क्लिप में हिमांशु ने कहा, “मैंने कहा कि 370 रुपए लगे हैं तो उसे तो वसूल तो करूंगा ही.” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली.
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक ऑडियंस के तौर पर बैठे एक लड़ने हिमांशु जांगड़ा ने दावा किया कि उन्होंने एक महिला के लिए चिकन बिरयानी पर 370 रुपए खर्च किए, तो उन्हें उस इन्वेस्टमेंट का “रिटर्न” शारीरिक संबंध के रूप में चाहिए था. उन्होंने आगे कहा कि जब महिला ने खाने के बाद उन्हें घर छोड़ने को कहा, तो वह हैरान रह गए और बोले, “मैंने कहा कि 370 रुपए लगे हैं तो उसे तो वसूल तो करूंगा ही.”
हिमांशु जांगड़ा के इस बात प्रणित मोरे भी खूब हंस रहे थे. यह वीडियो वायरल हुआ, तो सोशल मीडिया पर खूब विवाद हुआ. प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को आलोचना का सामना कर पड़ा रहा है. प्रणित पर कुशा कपिला समेत कई कलाकारों ने आपत्ति जताई.
कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए और कहा कि जवाबदेही सिर्फ टिप्पणी करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा, “लेकिन जो मेरे ऑडियंस के विचार हैं, वो मेरे विचार नहीं हैं? हो सकते हैं अगर आप उसको क्लिप करके उसकी रील डालेंगे. उस पर एडिटर ने काम किया है, उस पर ये सोचा गया है कि उसको 90 सेकंड की क्लिप कैसे बनाई जाए.”
Add News18 as
Preferred Source on Google
कुशा कपिला ने आगे कहा, “जब सब है, तो आप कैसे कह सकते हैं कि आपके विचार रिफ्लेक्ट नहीं होते हैं? अगर आप उन विचारों को बढ़ावा दे रहे हैं, शाबाशी दे रहे हैं, तो वो तो आपके भी विचार हैं. मुद्दा ये है कि अगर आप अपनी ऑडियंस को कॉल आउट नहीं कर रहे हैं, अगर आप उनके विचारों को दबा नहीं रहे हैं, आप उनको ये नहीं बता रहे हैं कि आप जो ये बोल रहे हैं गलत बोल रहे हैं, अगर आपके कंटेंट से ऑडियंस को लड़कियों के बारे में और बकवास करने को प्रेरित हो रहे हैं या वो सक्षम हो रहे हैं, तो आपकी भी उतनी ही जिम्मेदारी है. यही तरीका है.”
प्रणित ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी. वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया. इतना ही उन्होंने अब अपना अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है. उन्होंने माना कि उन्होंने गलती की है कि एक दर्शक द्वारा महिला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर वह हंस पड़े. उन्होंने कहा कि वह इस घटना से सीख लेंगे और आगे के लिए सबक रखेंगे.
आलोचना बढ़ने पर 370 रुपए की बिरयानी वाले कमेंट पर हिमांशु जांगड़ा ने माफी मांगी. अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया और बाद में खबर आई कि गुरुग्राम स्थित कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया.
हिमांशु ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक डिजाइन कंपनी में काम करते थे.
वीडियो वायरल होने के बाद, कंपनी ने हिमांशु की पहचान की और उसे नौकरी से निकाल दिया. कंपनी ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी. कहा कि इंटरनल मीटिंग हुई और ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं के साथ-साथ अन्य वर्कर्स से हिमांशु के व्यवहार के बारे में पूछा गया.
कंपनी ने आगे कहा कि ऑफिस में हिमांशु के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली. लेकिन कंपनी उन्हें निकालने का फैसला किया है. भले ही हिमांशु ने यह कमेंट ऑफिस के बाहर किया हो, लेकिन ऑफिस का महौल भी इससे प्रभावित हो रहा है.