Last Updated:
रियलिटी शो प्रेमियों के लिए एक बार फिर ड्रामा, रणनीति और विवादों से भरा नया सीजन दस्तक देने जा रहा है. 27 जून से शुरू होने वाले ‘लॉक अप’ के नए खेल को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार शो में कई नए ट्विस्ट और चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिल सकते हैं. खास बात यह है कि फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री की खबरों ने शो को लेकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है.
‘लॉक अप-सच या सजा’ 27 जून से शुरु हो रहा है.
नई दिल्ली. नेटफ्लिक्स ने अपने चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ का पहला वीडियो जारी कर दिया है. इस छोटे से वीडियो ने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. वीडियो में फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान और एक्टर रितेश देशमुख जेल के अंदर नजर आ रहे हैं. हालांकि शो के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस झलक ने लोगों के मन में कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.
इंस्टाग्राम पर जारी किए गए वीडियो में फराह खान और रितेश देशमुख को कैदियों की तरह दिखाया गया है. क्लिप में फराह खान को कैदी संख्या 06 और रितेश देशमुख को कैदी संख्या 27 के रूप में दिखाया गया है. दोनों जेल की कोठरियों में कैद हैं. जेल का माहौल रहस्य और तनाव से भरा है.
वीडियो में आगे जब फराह और रितेश आमने-सामने आते हैं, तो पहले दोनों एक-दूसरे को देखते हैं, फिर चालाकी भरी मुस्कान के जरिए सस्पेंस छोड़ जाते है. वीडियो के आखिर में ‘टू बी कंटिन्यू’ लिखा आता हैं.
इस वीडियो को साझा करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, ”दो खास मेहमान… एक लॉक अप…. ‘लॉक अप-सच या सजा’ 27 जून से शनिवार से बुधवार तक रात आठ बजे प्रसारित होगा.’
View this post on Instagram