Last Updated:
5 Unhealthy foods to avoid in summer : भीषण गर्मी में स्वाद के लोभ में फंसेगें तो इसका बहुत बुरा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. कुछ फूड ऐसे होते हैं जिनका सेवन गर्मी में न के बराबर करना चाहिए क्योंकि ये फूड शरीर से पानी को सोख लेते हैं जिसके कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. इन फूड की तासीर बहुत गर्म होती है. आयुर्वेद के हिसाब से ये फूड पेट के लिए अग्निबंध का काम करते हैं. इनसे मोटापा, डायबिटीज और हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. आइए इन 5 फूड के बारे में जानते हैं.
गर्मी में इन फूड से बचें.
5 Unhealthy foods to avoid in summer : इस भीषण गर्मी में जीभ का स्वाद आपके लिए टॉर्चर साबित हो सकता है. तेज धूप और उमस भरे इस मौसम में हमारे शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत हाइड्रेशन यानी पानी की होती है. लेकिन अक्सर हम जुबान के स्वाद के चक्कर में ऐसी चीजें खा लेते हैं जो शरीर की बची-कुची नमी को भी सोख लेती हैं. आयुर्वेद और मॉडर्न मेडिकल साइंस दोनों ही मानते हैं कि जब हम प्राकृतिक भोजन को अत्यधिक रिफाइन या डीप फ्राई करते हैं, तो वह स्लो पॉइजन बन जाता है. आयुर्वेद में इसे अग्निबंध कहा जाता है. इससे पेट की सेहत तो बिगड़ती ही है, पूरा मूड भी खराब रहता है. इसलिए यदि आप इन चीजों को गर्मी के दिनों में ज्यादा खाएंगे तो भारी मुसीबत को मोल लेंगे.
ये 5 फूड सेहत का काल
- डीप फ्राइड फूड –फ्रेंच फ्राइज, समोसे, कचोरी या चिकन विंग्स को बहुत तेज तापमान पर बार-बार उबले हुए तेल में तला जाता है. इससे इनमें सैचुरेटेड फैट और हानिकारक केमिकल्स जमा हो जाते हैं. गर्मी में इन्हें पचाने के लिए दिल और पेट को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है, जिससे अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
- प्रोसेस्ड मीट -हॉट डॉग, कबाब जैसे पैकेट बंद मीट या रेड मीट को इस महीने में नहीं खाना चाहिए. रेड मीट में बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है जिसे पचाने में बहुत अधिक पानी की जरूरत होती है. इस कारण यह पानी शरीर को सोख लेता है. अध्ययन के मुताबिक ऐसा मांस खाने से शरीर में कैंसर कोशिकाओं के पनपने और धमनियों के ब्लॉक होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी में रेड मीट न ही खाए तो अच्छा है.
- बोतल बंद मीठा पेय पदार्थ-गर्मी में कुछ लोगों को कोल्ड ड्रिंक के बिना भोजन हजम ही नहीं होता. वे इसे आदत बना लेते हैं. वास्तव में सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स और तथाकथित एनर्जी ड्रिंक्स में केवल खाली कैलोरी और ढेर सारी चीनी होती है. यह आपके खून में अचानक शुगर का लेवल बढ़ा देती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा पैदा होता है. यह प्यास बुझाने के बजाय शरीर को और ज्यादा सुखा देती हैं.
- रंग-बिरंगी कैंडीज और मिठाइयां-बाजार में मिलने वाली कैंडीज और प्रोसेस्ड मिठाइयों में पोषक तत्व शून्य होते हैं. इनमें मौजूद अत्यधिक रिफाइंड शुगर शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुस्त कर देती है, जिससे गर्मी के दिनों में सुस्ती, थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ती है.
- फास्ट फूड –आजकल कम उम्र के लोगों को पिज्जा-बर्गर की लत लग गई है. मैदे, चीज और प्रिजर्वेटिव सॉस से बने पिज्जा-बर्गर में भारी मात्रा में कैलोरी और बैड कोलेस्ट्रॉल होता है. यह सीधे आपके लीवर और हार्ट पर हमला करता है, जिससे कम उम्र में ही मोटापा और दिल की बीमारियां घेर लेती हैं.
About the Author
18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें