Last Updated:
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा छोटी बच्चियों का एक वीडियो लोगों को एक साथ खुश भी कर रहा है और भावुक भी. वीडियो में एक शख्स बच्चियों को चॉकलेट देता नजर आता है, लेकिन चॉकलेट लेने से पहले बच्चियां ऐसे सवाल पूछती हैं जिन्हें सुनकर कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाए. ‘क्या इसमें कुछ मिलाया तो नहीं है?’ और ‘आप हमें किडनैप तो नहीं करोगे?’ जैसे सवाल उनकी जागरूकता तो दिखाते हैं, लेकिन साथ ही यह भी बताते हैं कि इतनी छोटी उम्र में उनके मन में डर और सतर्कता कितनी गहराई तक घर कर चुकी है. यही वजह है कि यह वीडियो सिर्फ मुस्कान नहीं, बल्कि कई भावनाएं और सवाल भी छोड़ जाता है.
‘भैया, हमें किडनैप मत करना’, छोटी उम्र, बड़े सवाल
बच्चों की मासूमियत देख हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. लोग अक्सर कहते हैं, ‘कितने मासूम बच्चे हैं.’ लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा छोटी बच्चियों का एक वीडियो लाखों लोगों को मुस्कुराने के साथ-साथ भावुक भी कर रहा है. वीडियो में बच्चियों के चेहरे पर हल्की-सी खुशी तो दिखती है, लेकिन उसी मुस्कान के पीछे एक झिझक और डर भी नजर आता है. ऐसा डर, जो शायद आज के समाज और हालात ने उन्हें बहुत छोटी उम्र में ही सिखा दिया है. उनकी समझदारी पर गर्व होता है, लेकिन यह सोचकर मन भी भारी हो जाता है कि बचपन में ही उन्हें इतनी सतर्कता के साथ जीना पड़ रहा है.
एक चॉकलेट, कई सवाल
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक छोटी-सी ट्रॉली में कुछ मासूम बच्चियां बैठी हुईं हैं. बच्चों के चेहरे पर उनकी मासूमियत, उनकी हालत, उनका माहौल साफ बयां करता है कि जिंदगी की भाग-दौड़ में उन्हें बहुत कुछ सीखा दिया है. अपने उम्र से पहले ही वे काफी बड़े हो चुकें हैं. वीडियो में एक व्यकित हाथ में चॉकलेट लेकर बच्चियों के पास जाता है. काफी प्यार से वह उनकी ओर हाथ बढ़ाता है और सभी को चॉकलेट देता है. शुरूआत में तो बच्चियां बेहद खुश हो जाती हैं, और अपने छोटे-छोटे हाथ आगे बढ़ा कर चॉकलेट लेने की कोशिश करते हैं. यह चॉकलेट महज सिर्फ एक साधरण चीज नहीं थी ब्लकि उनके लिए बेहद खुशी का पल था, जिसके कारण सभी के चेहरे पर एक मुस्कान थी, एक आस और चमक थी.
आप हमें चॉकलेट देकर कहीं किडनैप तो नहीं करोगे?
लेकिन वीडियो का सबसे भावुक और चौंकाने वाला पल तब आता है, जब एक छोटी बच्ची अचानक ऐसा सवाल पूछ देती है जिसे सुनकर कोई भी कुछ सेकंड के लिए सोचने पर मजबूर हो जाए. उसमें से बच्ची चॉकलेट को देखते हुए पूछती है, ‘इसमें कुछ मिलाया तो नहीं है?’ उसकी मासूम आवाज में छिपी आशंका साफ महसूस की जा सकती है. यह सवाल सुनकर एहसास होता है कि इतनी छोटी उम्र में भी वह अनजान लोगों और संभावित खतरों के बारे में सोच रही है. इसके बाद बच्ची एक और सवाल करती है, ‘आप हमें चॉकलेट देकर कहीं किडनैप तो नहीं करोगे?’ उसकी बातों में घबराहट और सतर्कता दोनों झलकती हैं. ऐसा लगता है जैसे उसे बार-बार यह समझाया गया हो कि किसी अजनबी पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए. वीडियो में आगे बच्ची भावुक होकर हाथ जोड़ती नजर आती है और विनती भरे अंदाज में कहती है, ‘भैया, प्लीज हमें किडनैप मत करना.’
मुस्कान लौट आई, लेकिन डर पूरी तरह नहीं गया
यह पल पूरे वीडियो का सबसे भावुक और बेचैन कर देने वाला हिस्सा बन जाता है. एक नन्ही बच्ची, जिसे इस उम्र में दुनिया को बेफिक्र होकर देखना चाहिए, वह एक अनजान व्यक्ति के सामने डर और आशंका से भरे सवाल कर रही होती है. उसकी बात सुनकर चॉकलेट देने वाला शख्स तुरंत जवाब देता है, ‘नहीं, मैं तुम्हें किडनैप नहीं करूंगा.’ वह बच्ची को शांत करने और उसका भरोसा जीतने की कोशिश करता है.कुछ देर बाद बच्चे चॉकलेट तो ले लेते हैं. उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आती है और छोटी-सी खुशी उन्हें उत्साहित कर देती है. लेकिन ध्यान से देखने पर महसूस होता है कि उस बच्ची के चेहरे से डर पूरी तरह नहीं गया है.
View this post on Instagram
जिस उम्र में सपने होने चाहिए, उस उम्र में डर क्यों है?
यह दृश्य देखकर एक तरफ बच्ची की समझदारी पर गर्व होता है, लेकिन दूसरी तरफ मन भारी भी हो जाता है. क्योंकि जिस उम्र में बच्चों को सिर्फ खेल, पढ़ाई और सपनों की चिंता होनी चाहिए, उस उम्र में उनके मन में सुरक्षा और खतरे से जुड़े ऐसे सवाल होना समाज की एक कड़वी सच्चाई को सामने लाता है.यह दृश्य कई सवाल छोड़ जाता है, आखिर इतनी कम उम्र में किसी बच्चे के मन में अपहरण या नुकसान पहुंचाए जाने का डर कैसे घर कर जाता है? बच्ची की बातें सुनकर एक तरफ उसकी जागरूकता पर गर्व होता है, लेकिन दूसरी तरफ यह सोचकर मन भी भारी हो जाता है कि उसे इतनी छोटी उम्र में दुनिया को इस नजर से देखना पड़ रहा है.
About the Author
Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…और पढ़ें