Last Updated:
Long Covid Patient Breathing Problem: दुनिया भर में जितने लोगों को लॉन्ग कोविड हुआ था, उनमें से आधे से ज्यादा लोगों को अभी भी सांसों से संबंधित दिक्कतें हो रही है. कोरोना को करीब 4 साल हो गए लेकिन अब भी यह पीड़ित हो चुके लोगों को परेशान कर रहा है. रिस्पाइरेटरी रिसर्च जर्नल में यह बात प्रकाशित हुई है. आखिर मरीज कैसे खुद को इन स्थितियों से उबारे, आइए इसके बारे में जानते हैं.
लॉन्ग कोविड वालों को व्रीदिंग प्रोब्लम. Photo : Canva
Long covid symptoms: कोरोना 5 साल पहले आया था और पूरी दुनिया को तबाह कर के रख दिया लेकिन अब भी यह पीछा नहीं छोड़ रहा है. एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जिन-जिन लोगों को लॉन्ग कोविड हुआ था यानी गंभीर कोरोना की बीमारी हुई थी, उनमें से आधे लोग आज भी सांसों से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं. दुनिया भर में करीब 70.48 करोड़ लोगों को कोरोना हुआ था. इनमें से 70.11 लाख लोगों की मौत हो गई थी. भारत में भी साढ़े 4 करोड़ लोगों को कोरोना हुआ था और 5.33 लाख लोगों की मौत हो गई थी. इस तरह देखा जाए तो 100 कोरोना मरीजों में 1 की मौत हो गई और 99 अभी भी बचे हुए हैं. यानी दुनिया भर में करीब 69.77 करोड़ लोग कोरोना होने के बावजूद बचे हुए हैं. इनमें आधे को आज भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
आज भी आ रही हैं दिक्कतें
रिस्पायरेटरी जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक नए अध्ययन में लॉन्ग कोविड वाले आधे वयस्कों ने बताया कि शुरुआती इंफेक्शन के चार साल से अधिक समय बाद भी डिस्फंक्शनल ब्रीदिंग की समस्या से जूझ रहे हैं. खास बात यह है कि ब्रीदिंग प्रोब्लम बताने वाली ज्यादातर कम उम्र की महिलाएं थीं जिन्हें बहुत तेज संक्रमण हुआ था लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा. जब सांस लेने के पैटर्न में अनियमितता आ जाती है तो उसे डिस्फंक्शनल ब्रीदिंग कहा जाता है. इसमें सांस फूलने की समस्या भी हो सकती है. जो लोग लॉन्ग कोविड की समस्या से जूझे थे, उनमें यह दिक्कतें आज भी मौजूद है. यह अध्ययन स्वीडन के स्टॉकहोम स्थित कैरोलिंस्का यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं कने किया है.
खड़ा होते ही हार्ट में परेशानी
अध्ययन में शामिल लोगों को जब वॉक करने को कहा गया तो उनमें से अधिकांश कुछ ही दूरी चलने के बाद थकने लगे और उनकी हृदय गति तेज होने लगी है. इन लोगों को शुरुआत में मई 2020 से दिसंबर 2022 के बीच कोरोना हुआ था. इन लोगों को 6 मिनट तक वॉक टेस्ट लिया गया लेकिन इन्हें बेहद कम नंबर आया. वहीं एक मिनट के सिट-टू-स्टैंड टेस्ट में भी फेल हो गए. आधे लोग बहुत कम बार उठ-बैठ सके. इन लोगों में सांस अंदर लेते समय उनकी मांसपेशियों का संकुचन कमजोर था. हालांकि आधे लोग इस टेस्ट में पास भी हुए. दोनों तरह के लोगों में लंग्स फंक्शन टेस्ट एक जैसा था. रिपोर्ट के मुताबिक जो लोग तीव्र कोविड संक्रमण के दौरान अस्पताल में भर्ती नहीं हुए थे, उन्हें ही ज्यादा परेशानी हो रही है. इस अध्ययन में शामिल लॉन्ग कोविड के मरीज जो कम उम्र के थे उनमें ज्यादा समस्या देखी गई. इन लोगों के शुरुआती आकलन में सांस फूलने की अधिक समस्या हुई और लंग-फंक्शन टेस्ट के पहले सेकंड में बाहर निकाली गई हवा की कम मात्रा भी डिस्फंक्शनल ब्रीदिंग के नॉर्मल लेवल से अलग था.
कैसे परेशानी कम करें
रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि इस अध्ययन से किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता है लेकिन यह तथ्य है कि लॉन्ग कोविड मरीजों को आज भी परेशानी हो रही है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये मामूली परेशानी है. इसलिए इसे आसानी से कम किया जा सकता है. ऐसे लोगों को रेगुलर लंग्स फंक्शन टेस्ट कराना चाहिए और ब्रीदिंग समस्या का कम करने के लिए रेगुलर व्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए. इसके लिए डॉक्टरों से सलाह लेनी चाहिए. ऐसे लोगों को अपने खान पान को भी हेल्दी बनाना चाहिए. अनहेल्दी फूड से बचना चाहिए और रोजाना मॉडरेट एक्सरसाइज करनी चाहिए.
About the Author
With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…
और पढ़ें