Last Updated:
यूट्यूब की दुनिया में एक ऐसी देसी वेब सीरीज मौजूद है, जिसने व्यूज और पॉपुलैरिटी के मामले में बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को पीछे छोड़ दिया है. इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके मेन लीड एक्टर ने अकेले ही 9 अलग-अलग किरदारों को स्क्रीन पर जीवंत किया है. बेहतरीन आईएमडीबी रेटिंग, कल्ट कॉमेडी और पारिवारिक इमोशन्स से सजी सिर्फ 9 एपिसोड की इस सीरीज को यूट्यूब पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिसने इंटरनेट पर सफलता का एक नया इतिहास रचा है.
नई दिल्ली. आज के दौर में बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स करोड़ों रुपये खर्च करके वेब सीरीज बना रहे हैं, वहीं एक भारतीय यूट्यूबर ने अपने दम पर यूट्यूब जैसी फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग साइट पर एक ऐसा धमाका किया, जिसने बड़े-बड़े मेकर्स के होश उड़ा दिए. हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर भुवन बाम की कल्ट वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ की. साल 2021 में आई इस सीरीज ने धमाल मचा दिया था.
‘ढिंढोरा’ की कहानी एक बेहद साधारण मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब घर के मुखिया बबलू की अचानक 11 करोड़ रुपये की बंपर लॉटरी लग जाती है. लॉटरी लगने की यह खबर जैसे ही फैलती है और फिर लॉटरी के पीछे पड़ जाते हैं. हर कोई उस पैसे में से अपना हिस्सा चाहता है.
कहानी सिर्फ पैसों के पीछे भागने की नहीं है, इसमें सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब बबलू की याददाश्त चली जाती है. इसके बाद शुरू होता है कॉमेडी, कन्फ्यूजन और इमोशन्स का ऐसा रोलरकोस्टर, जो दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देता है. सीरीज का क्लाइमैक्स बेहद सधा हुआ है, जो मिडिल क्लास परिवारों की असलियत और उनके बीच के अटूट प्यार को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर दिखाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी इसके किरदार हैं. भुवन बाम ने अपने मशहूर यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स के जरिए इस सीरीज के जरिए बड़े स्केल पर पेश किया. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सीरीज के 9 किरदा- जैसे खुद भुवन, पिता बबलू, मां जानकी, चालाक मामा टीटू और मिस्टर होला जैसे 9 रोल को भुवन ने खुद ही निभाए हैं.
वीएफएक्स और बेहतरीन एडिटिंग की मदद से स्क्रीन पर एक साथ इन किरदारों को देखना दर्शकों के लिए एक जादुई अनुभव लगता है. भुवन बाम की वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ में कुल 8 एपिसोड हैं. हर एक एपिसोड की लंबाई लगभग 15 से 20 मिनट के बीच है. अगर आपने इसे एक बार देखना शुरू किया तो आखिरी तक उठने का मन नहीं करेगा.
भुवन बाम की ‘ढिंढोरा’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से भरपूर प्यार मिला. आईएमडीबी पर इसे 10 में से 8.8 की बेहद तगड़ी रेटिंग मिली हुई है, जो कई बड़े बजट के बॉलीवुड शोज से कहीं बेहतर है. इसके अलावा इसके सिर्फ 9 एपिसोड्स को मिलाकर अब तक 550 मिलियन (55 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
यूट्यूब के इतिहास में किसी भारतीय इंडिपेंडेंट क्रिएटर द्वारा बनाई गई यह अब तक की सबसे सफल और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिक्शन सीरीज है. अगर आपने इसे अब तक नहीं देखा है, तो यह कल्ट फैमिली ड्रामा यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त में देखने के लिए उपलब्ध है.
भुवन बाम की सीरीज ‘ढिंढोरा’ के नए सीजन का फैंस बहुत समय से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब यह कन्फर्म हो गया है कि दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है. मगर ट्विस्ट ये है कि दूसरा सीजन यूट्यूब पर नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. वैसे अभी रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है.