Last Updated:
घर के आस-पास की झाड़ियां में कई बार कुछ ऐसे फूल और पत्तियां भी होती हैं जो बेहद उपयोगी होती है, अकरकरा का फूल इन्हीं में से एक है जो लोगों के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है. अगर आप दांत दर्द की समस्या से परेशान है या मसूड़े की सूजन आपको परेशान कर रही है तो यह फूल आपके लिए किसी रामबाण इलाज से कम नहीं होगा.
कई बार हमारे घर के आसपास झाड़ियों में कुछ ऐसे औषधि वाले पौधे भी पाए जाते हैं जो बेहद उपयोगी होते हैं. केवल जानकारी के अभाव में हम इनका उपयोग सही तरह से नहीं कर पाते हैं. आकरकरा भी इन्हीं पौधों में से एक है ,जो अक्सर घर के बाहर झाड़ियां में बेहद आसानी से उग जाता है.
इस समय गर्मियों के मौसम में घर के आसपास खेत या झाड़ियां में अकरकरा का पौधा बेहद आसानी से मिल जाएगा. इस पर निकले हुए छोटे और पीले रंग के फूल इसकी सबसे बड़ी पहचान हैं. यह एक बारहमासी पौधा होता है जो औषधि रूप से बेहद उपयोगी होता है और कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
आयुर्वेदिक दावों के सलाहकार डॉ. आशीष गुप्ता बताते हैं कि अकरकरा का इस्तेमाल मुंह से संबंधित कई तरीके के समस्याओं के लिए उपयोगी हो सकते हैं. यह दांत दर्द मसूड़ों में सूजन या मुंह के छाले के लिए भी बेहद उपयोगी औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अकरकरा के पौधे में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिसका उपयोग करने से मुंह से संबंधी कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं. दांत दर्द या मसूड़े की सूजन होने पर अकरकरा के चूर्ण को सरसों के तेल या लौंग के तेल में मिलाकर लगाने से इस समस्या से राहत प्राप्त की जा सकती है.
इस पौधे में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण और सूजन रोधी गुण, संक्रमण को कम करने में मददगार होते हैं और घाव को जल्दी भरने में सहायक होते हैं अगर आपके मसूड़े में सूजन या दर्द की समस्या बनी है तो इस औषधि का उपयोग आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.
इसके अलावा अगर आप लगातार हिचकी की समस्या से परेशान है तो इस समस्या को दूर करने के लिए भी अकरकरा का पौधा बेहद उपयोगी हो सकता है. लगातार हिचकी की समस्या से राहत पाने के लिए अकरकरा के चूर्ण को शहद में मिलकर इसका सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है.
बदलते मौसम में अक्सर सर्दी खांसी की समस्या लोगों को परेशान करती है ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए अकरकरा के पौधे की पत्तियां बेहद उपयोगी हो सकती हैं इन पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से गले में खराश और सुखी खांसी जैसी समस्या से राहत मिल सकती है.
ऐसे में अगर आप भी दांत दर्द मसूड़े में सूजन जैसी समस्या से परेशान है या बदलते मौसम में सर्दी और खांसी की समस्या आपको परेशान कर रही है, तो आपके घर के आसपास झाड़ियों में निकले हुए इस औषधि रूपी पौधे का इस्तेमाल करते हुए आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं.