नई दिल्ली. माधुरी दीक्षित के डांस का कोई जवाब नहीं है. उनका गाना ‘नजरें मिलीं दिल धड़का’ 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय और सदाबहार रोमांटिक गानों में से एक है. यह गाना साल 1995 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा’ का है, जिसमें संजय कपूर और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाया था. नदीम-श्रवण के शानदार संगीत और उदित नारायण-अलका याग्निक की मखमली आवाज ने इस गाने को हर दिल अजीज बना दिया था. इस गाने की असली यूएसपी माधुरी दीक्षित का बेमिसाल डांस और उनके किलर एक्सप्रेशंस थे. बैकग्राउंड डांसर्स के साथ माधुरी के हुक-स्टेप्स और संजय कपूर के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया. इस गाने ने ‘राजा’ की सफलता में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी.