Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में प्रोपेगेंडा और नफरत फैलाने वाली फिल्मों के आरोपों पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ फिल्मों का नाम लेकर पूरी इंडस्ट्री पर आरोप लगाना सही नहीं है. उनके
बॉलीवुड एक्टर मनोज बायपेयी अक्सर अपनी परफॉर्मेंस, प्रोजेक्ट और काम को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल में ही वह एक इंटरव्यू में नफरत फैलाने वाली फिल्मों पर जवाब देते नजर आए. धुरंधर का भी जिक्र आया, जिसपर प्रोपेंगेंडा मूवी कहा गया था. इस सवाल पर मनोज बायपेयी ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर कुछ सहमत तो कुछ यूजर्स उनसे खफा हो गए. एक ने लिखा, ‘आज आपने सम्मान खो दिया.’ (Image: IMDb)
बीते कुछ समय में ऐसी फिल्में बनी हैं जिनपर नफरत फैलाने और प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगता है. कश्मीर फाइल्स से लेकर धुरंधर तक का नाम लिया गया, जिसे लेकर मनोज बायपेयी ने रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि आप ऐसी फिल्मों को उंगली पर नहीं गिन पाएंगे. (Insta:bajpayee.manoj)
इस बारे में मनोज बाजपेयी ने ‘4पीएम तहजीब’ के साथ बातचीत में कह, ‘मुझे नाम गिनकर नफरत फैलाने वाली फिल्मों के नाम बताइए.’ इस पर इंटरव्यूअर फिल्मों के नाम लेते हैं, ‘द कश्मीर फाइल्स, केरल फाइल्स, कन्हैया दर्जी और धुरंधर…और तो याद नहीं है.’ (Insta:bajpayee.manoj)
Add News18 as
Preferred Source on Google
मनोज बाजपेयी इस बारे में जवाब देते हैं, ‘जिन फिल्मों को लेकर आपको आपत्ति है, आप उन्हें उंगली पर नहीं गिन पाएंगे. नहीं गिन पाएंगे. वो फिल्में ज्यादातर हैं, जो अच्छाई की बुराई पर जीत होती है. जहां प्यार मिल जाता है, ऐसी फिल्में देखने को मिलती है. हां, सिर्फ कुछ ही फिल्में चलती हैं, जिनसे आप वाकफियत नहीं रखते हैं. वहीं जो हमारी परंपरा हो गई है. ये मानना भी गलत है.’ (Insta:bajpayee.manoj)
मनोज बाजपेयी ने जोर देकर साफ कहा कि कुछ ही फिल्मों का नाम लेकर बॉलीवुड पर नफरत फैलाने वाली फिल्मों का आरोप लगाते रहना कतई सही नहीं है. मगर एक्टर के बयान से कुछ सहमत नहीं थे. इस वीडियो को यूजर ने शेयर कर गुस्सा जाहिर किया कि, ‘मनोज बाजपेयी ने आज सम्मान खो दिया.’ (Insta:bajpayee.manoj)
इसी इंटरव्यू में बॉलीवुड की चुप्पी रखने के बार बार लगने वाले आरोपों पर भी जवाब दिया. मनोज बायपेयी ने कहा कि ऋचा चड्ढा जैसी आवाज को आप मानने को तैयार नहीं है. बस कुछ लोग ये देख रहे हैं कि बोलने से क्या नुकसान है. कोई डरा नहीं है. लेकिन कुछ खामोशी से भी अपनी बात उजागर करते हैं. (Insta:bajpayee.manoj)
एक यूजर ने हैदर और धुरंधर दोनों फिल्मों का जिक्र किया कि दोनों ही फिल्में किसी न किसी एक साइड को दिखाती है. दूसरे को लगता है कि ये प्रोपेगेंडा है. वहीं कुछ यूजर ने मनोज बाजपेयी की तारीफ की कि उन्होंने बिना किसी भय के अपनी बात मजबूती से रखी. (Insta:bajpayee.manoj)