Last Updated:
सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है. आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म को अनुपम खेर की मां दुलारी ने सौ में से सौ नंबर दिए हैं. फिल्म में अनुपम खेर भी हैं.
फोटो साभार: बाएं- फिल्म का पोस्टर; दाएं- दुलारी खेर और सूरज बड़जात्या (फोटो: अनुपम खेर के एक्स अकाउंट से)
सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार रिलीज हो रही है. आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म में लंबी चौड़ी कास्ट है. अनुपम खेर भी फिल्म में अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं. अब ‘ये प्रेम मोल लिया’ का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है जिसे किसी और ने नहीं बल्कि अनुपम खेर की मां ने दिया है.
हाल में ही अनुपम खेर ने अपनी मां को ‘ये प्रेम मोल लिया’ दिखाई. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म कैसी लगी है. चलिए एक्टर का शेयर किया गया वीडियो दिखाते हैं.
कैसी है ‘ये प्रेम मोल लिया’
अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अभी-अभी मां के साथ ‘ये प्रेम मोल लिया’ देखकर बाहर निकला हूं. मां ने फिल्म को दिए हैं सौ में से सौ नंबर! अब मां के सौ में से सौ का मतलब है… सौ में से सौ! फिल्म देखते हुए मां कभी हंसीं, कभी रोईं. और बाहर आकर सूरज बड़जात्या को तीन-चार बार गले लगाया. फिर बार-बार हाथ से वही इशारा करती रहीं, जिसका मतलब है, “बहुत बढ़िया!” मां का रिव्यू आप इस वीडियो में देखिए. उनके चेहरे पर सब लिखा है. फिल्म मुझे भी कमाल की लगी. उस पर मैं कल बात करूंगा. आज पहले मां की सुनिए! जय माता की.’
अभी-अभी माँ के साथ ‘ये प्रेम मोल लिया’ देखकर बाहर निकला हूँ। और माँ ने फ़िल्म को दिए हैं सौ में से सौ नंबर! अब माँ के सौ में से सौ का मतलब है… सौ में से सौ! 😊❤️
फ़िल्म देखते हुए माँ कभी हँसीं, कभी रोईं। और बाहर आकर सूरज बड़जात्या को तीन-चार बार गले लगाया। फिर बार-बार हाथ से वही इशारा करती रहीं, जिसका मतलब है, “बहुत बढ़िया!” माँ का रिव्यू आप इस वीडियो में देखिए। उनके चेहरे पर सब लिखा है।❤️🥹❤️
फ़िल्म मुझे भी कमाल की लगी। उस पर मैं कल बात करूँगा। आज पहले माँ की सुनिए! जय माता की!❤️❤️❤️ #DulariRocks #SoorajBarjatya #YehPremMolLiya @rajshrifilms