नई दिल्ली. विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की ‘बैड न्यूज’ साल 2024 में रिलीज हुई थी. इसका गाना ‘रौला रौला’ एक बेहद जोशिला और पंजाबी तड़के से भरपूर डांस ट्रैक है. इस मस्तीभरे गाने को रोमी ने अपनी दमदार आवाजों से सजाया है, जबकि इसके बोल डेवी सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रेम-हरदीप की जोड़ी ने तैयार किया है. गाने के वीडियो में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की जबरदस्त एनर्जी और केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी. पार्टी और सेलिब्रेशन के माहौल पर फिल्माए गए इस ट्रैक में विक्की कौशल के सिग्नेचर हुक स्टेप्स और पंजाबी वाइब्स ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया था.