Last Updated:
रियलिटी टीवी स्टार बसीर अली ने हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में बानी जे के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. इस दौरान बसीर ने साफ तौर पर कहा कि प्यार का मतलब यह बिल्कुल नहीं होना चाहिए कि कोई अपने पार्टनर से उसका धर्म छोड़ने या बदलने की उम्मीद करे. इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग धर्मों के रिश्तों और अपनी मां की सीख को लेकर भी अपने विचार शेयर किए.
नई दिल्ली. रियलिटी टीवी स्टार बसीर अली इन दिनों बानी जे के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनकी पहली मुलाकात ‘एमटीवी रोडीज रीबर्थ’ में बतौर गैंग लीडर हुई थी, अब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में बसीर ने बानी के इमोशनल उतार-चढ़ाव को समझने और उनके रिश्ते के आगे बढ़ने के सफर पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने यह भी साफ कहा कि प्यार की खातिर किसी पार्टनर से अपना धर्म बदलने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए.
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में बसीर ने उन्होंने याद किया कि कैसे एक बार उनकी मां ने उन्हें सलाह दी थी कि अगर उनका पार्टनर किसी दूसरे धर्म से हो, तो उससे अपने लिए धर्म बदलने की उम्मीद कभी न रखें. बानी के बारे में बात करते हुए बसीर ने कहा कि जब वे पहली बार मिले थे, तो उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि बानी अंदर ही अंदर किस तरह की इमोशनल उथल-पुथल से गुजर रही हैं. उन्होंने बानी को एक ऐसा इंसान बताया जो ऊपर से तो बेहद शांत दिखती हैं, लेकिन उनके भीतर काफी कुछ चल रहा होता है. (फोटो साभार: Instagram@baseer_bob)
बसीर अली ने कहा, ‘जब मैं बानी से मिला था, तो मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके अंदर इतना कुछ चल रहा है. बाहर से वह एक शांत समंदर जैसी दिखती हैं, लेकिन अंदर तेज लहरें उठ रही होती हैं. सुबह के वक्त उनमें हाई टाइड जैसा माहौल रहता है, तो शाम तक शांत हो जाती हैं. मुझे लगा कि मैं इसके लिए तैयार नहीं था और मुझे यकीन नहीं था कि यह सब होने वाला है.’ (फोटो साभार: Instagram@banij)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसी बातचीत में बसीर ने बताया कि उन्होंने हमेशा से यही सोचा था कि वह कम उम्र में शादी कर लेंगे और जल्दी पिता भी बन जाएंगे, लेकिन चीजें उनके सोचे मुताबिक नहीं चलीं. बसीर ने याद किया कि अलग धर्म की लड़कियों के साथ उनके रिश्तों को लेकर उनकी मां को हमेशा फिक्र रहती थी. उन्होंने बताया कि एक बार उनकी मां ने उन्हें नसीहत दी थी कि किसी रिश्ते की खातिर सामने वाले से अपना धर्म बदलने की उम्मीद कभी न करें. (फोटो साभार: Instagram@baseer_bob)
उन्होंने बताया, ‘मेरी मां को शायद इसलिए चिंता रहती थी क्योंकि मैंने अपने धर्म से बाहर भी कई लोगों को डेट किया है. उन्हें शायद डर था कि कहीं मैं आखिरकार किसी ऐसे इंसान के साथ न जुड़ जाऊं जो इस्लाम को न मानता हो. हमने इस बारे में बात की थी और उन्हें भी यह एहसास हुआ कि ऐसा हो सकता है कि मेरा पार्टनर मुस्लिम न हो. उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर कभी ऐसा रिश्ता बनता है, तो मैं जिससे प्यार करता हूं, उससे कभी धर्म बदलने की उम्मीद न रखूं.’ (फोटो साभार: Instagram@baseer_bob)
बसीर ने आगे कहा, ‘जरा सोचिए कि कोई इंसान लगभग 30 साल का है और पूरी जिंदगी अपने धर्म को मानता आया है. अचानक सिर्फ इसलिए कि उसे आपसे प्यार हो गया है, आप उससे उम्मीद करें कि वह अपने भगवान की पूजा छोड़कर आपके भगवान को मानने लगे. मुझे लगता है कि मां की बात बिल्कुल सही थी. अगर आप किसी का धर्म बदलवाने की सोच के साथ रिश्ते में आते हैं, तो आप उस रिश्ते को ही खराब कर सकते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@baseer_bob)
बानी जे का असली नाम गुरबानी जज है. वह टीवी की दुनिया का एक जाना-माना चेहरा और फिटनेस फ्रीक हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘एमटीवी रोडीज’ की कंटेस्टेंट के तौर पर की थी और अपनी बेबाक छवि से दर्शकों का दिल जीता. इसके बाद वह ‘बिग बॉस 10’ जैसे कई बड़े रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहीं. अपनी दमदार पर्सनैलिटी और फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाली बानी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. (फोटो साभार: Instagram@banij)
बसीर अली ने ‘एमटीवी रोडीज राइजिंग’ के जरिए टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने ‘स्प्लिट्सविला 10’ और ‘बिग बॉस 19’ जैसे चर्चित रियलिटी शोज में हिस्सा लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं. बानी जे और बसीर अली की पहली मुलाकात ‘एमटीवी रोडीज रीबर्थ’ के सेट पर हुई थी, जहां दोनों एक साथ गैंग लीडर के रूप में नजर आए थे और यहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदली. (फोटो साभार: Instagram@baseer_bob)