Last Updated:
आमिर खान की ‘लगान’ ने हाल ही में 25 साल पूरे किए हैं. इसके बाद से ही फिल्म दोबारा चर्चा में आ गई हैं. मुंबई में इसका बड़ा इवेंट रखा गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में कई ऐसे कलाकार रहे, जिनके काम को लोगों ने खूब सराहा था. लेकिन आज लोग उन्हें पूरी तरह भूल चूके हैं.
नई दिल्ली. साल 2001 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. आज भी वह बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बनी हुई है. फिल्म की कहानी, गाने और एक्टर्स की दमदार एक्टिंग लोगों ने काफी पसंद की थी. लेकिन इसी फिल्म में कई एक्टर्स ऐसे रहे, जिन्हें लोग आज भूल चुके हैं.
एक तरफ आशुतोष गोवारिकर पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा ‘लगान’ थी, तो दूसरी तरफ देशभक्ति की भावना में डूबी हुई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ थीं. दोनों बिलकुल अलग तरह की फिल्में एक ही साथ सिनेमाघरों में उतरीं और दोनों में एक सामान भावना थी और वो भावना देशभक्ति की भावना थी. इन दोनों ही फिल्मों ने हर भारतीय का दिल छूआ था. दिलचस्प बात यह है कि आमतौर पर जिस बॉक्स ऑफिस क्लैश को फिल्मों के लिए खतरा माना जाता है, वही मुकाबला बॉलीवुड के लिए एक सुनहरा अध्याय बन गया.
इन्हीं में से एक हैं, रघुबीर यादव. इस फिल्म में रघुबीर यादव ने भूरा के किरदार में लोगों को खूब एंटरटेन किया था, जो गांव में मुर्गियां पालता था और अपनी मजेदार बातों से लोगों को एंटरटेन भी करता था.इस फिल्म के बाद वह पीपली लाइव, न्यूटन जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे. वेब सीरीज पंचायत में बृज भूषण दुबे के रोल से वह घर-घर में मशहूर हो गए. लेकिन अब वह कम ही नजर आते हैं, लोग भी उनका जिक्र नहीं करते है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आदित्य लाखिया ने लगान में कचरा का रोल निभाया था. उनका रोल फिल्म के सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है. उनकी स्पिन गेंदबाजी की वजह से ही टीम ने जीत हासिल की थी. उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन आज भी लोग उन्हें कचरा के नाम से ही याद करते हैं.
यशपाल शर्मा, लगान में आपने इन्हें लखा के रोल में देखा होगा, जो शुरुआत में टीम के साथ धोखा करता है, लेकिन बाद में अपनी गलती सुधार लेता है. गंगाजल, अपहरण और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में भी वजह नजर आए थे.
राजेश विवेक ने फिल्म में गुरन का रोल निभाया था. उनका किरदार अपनी अजीबोगरीब भविष्यवाणियों और मजेदार अंदाज के लिए जाना गया था. स्वदेस और जोधा अकबर जैसी फिल्मों में भी वह नजर आ चुक हैं. लेकिन लोगों की नजरों से धूमिल हो गए थे साल 2016 में उनका निधन हो गया था.
राज जुत्शी आमिर खान के साथ करियर की शुरुआत करने वाले राज ने लगान में इस्माइल का किरदार निभाया था, जो गांव का कुम्हार और क्रिकेट टीम का सदस्य होता है.सालों . किडनैप, आर्टिकल 15 और कई वेब सीरीज में उन्हें देखा जा चुका है.
पॉल ब्लैकथॉर्न ने फिल्म में कैप्टन एंड्रयू रसेल का रोल निभाकर खूब तारीफें लूटी.फिल्म में वह कहानी के लीड विलेन थे. लगान के बाद उन्होंने 24, द ड्रेजडेन फाइल्स और एरो जैसी इंटरनेशनल टीवी सीरीज में भी काम किया. लेकिन लोग उन्हें अब पूरी तरह भूल चुके हैं.