Last Updated:
Onion Juice Benefits for Hair: प्याज का रस बालों की देखभाल के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय माना जाता है. इसमें मौजूद सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प की सेहत और बालों की मजबूती में मदद कर सकते हैं. प्याज का रस बालों की कई समस्याओं से राहत दिला सकता है. सही तरीके से लगाने पर यह बढ़िया रिजल्ट दे सकता है.
बालों में प्याज का रस लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह एक पुराना घरेलू नुस्खा है.
Is Onion Juice Good for Hair Health: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल बिगड़ गई है और खानपान अनहेल्दी हो गया है. इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. इसकी वजह से तमाम लोग जवानी में ही गंजे हो रहे हैं और तमाम लोग बालों की परेशानियों से जूझ रहे हैं. बाल झड़ना, रूसी, कमजोर बाल और समय से पहले बालों का पतला होना कॉमन समस्याएं बन चुकी हैं. इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. हालांकि आपकी किचन में रखी सस्ती सब्जी प्याज बालों की कई समस्याओं से राहत दिला सकती है. घरेलू नुस्खों में प्याज का रस लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. कई वैज्ञानिक रिसर्च में भी इसे बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है.
प्याज का रस लगाने का सही तरीका
सबसे पहले एक या दो ताजे प्याज लेकर उनका रस निकाल लें. इस रस को कॉटन की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. इसे लगभग 15 से 30 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. शुरुआत में सप्ताह में 2 से 3 बार इसका उपयोग किया जा सकता है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो प्याज का रस पूरे स्कैल्प में लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. प्याज का रस एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है, जिसके कई फायदे रिसर्च में सामने आए हैं.
क्या प्याज हर समस्या का समाधान?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बाल झड़ने के पीछे हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी, तनाव, आनुवंशिक कारण और कई स्वास्थ्य समस्याएं जिम्मेदार हो सकती हैं. ऐसे में केवल प्याज के रस पर निर्भर रहना ठीक नहीं है. अगर बाल तेजी से झड़ रहे हैं या लंबे समय से समस्या बनी हुई है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है. प्याज का रस कुछ लोगों के लिए सहायक हो सकता है, लेकिन यह ट्रीटमेंट का ऑप्शन नहीं है. कुछ लोगों को प्याज के रस से जलन, खुजली, लालिमा या एलर्जी हो सकती है. अगर स्कैल्प पर घाव, संक्रमण या गंभीर त्वचा संबंधी समस्या है, तो इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. आंखों में प्याज का रस जाने से तेज जलन हो सकती है, इसलिए इसका प्रयोग सावधानी से करें.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें