Last Updated:
स्मृति ईरानी और एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी दोस्ती की झलक दिखाई. दोनों की दोस्ती को ढाई दशक से भी ज्यादा का समय से है. दोनों साथ में साल 2000 में आए हिट टीवी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के लिए काम किया. 25 साल बाद का दूसरा सीजन आया.
स्मृति ईरानी और एकता कपूर साथ में पोज देते हुए.
मुंबई. स्मृति ईरानी और टेलीविजन की महारानी एकता कपूर ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को दो दशकों से अधिक पुरानी अपनी अटूट दोस्ती की झलक दिखाई है. एकता कपूर ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्मृति द्वारा साझा की गई एक पोस्ट को रीशेयर किया, जिसमें स्मृति ने एकता को उनके नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं. स्मृति के प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए एकता ने कहा कि स्मृति का साथ उनके लिए गर्व की बात है.
एकता कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मेरी तुलसी, तुम्हारा साथ मेरे लिए बहुत गर्व की बात है.” साथ में उन्होंने दिल वाले इमोजी भी लगाए. स्मृति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आप हमेशा से ही चमकती रही हैं, एकता कपूर और आज आपने दूसरों को भी अपनी चमक बिखेरने का मौका दिया… एक और सफलता के लिए बधाई.”
एकता ने स्मृति को मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में उनके किरदार के नाम से संबोधित किया.इस शो की बात करें तो इसका निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया था और इसका प्रीमियर 2000 में हुआ था. यह शो हिंदी टेलीविजन के सबसे सफल धारावाहिकों में से एक बन गया, जिसमें स्मृति द्वारा निभाए गए तुलसी विरानी के किरदार को भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रिय किरदारों में से एक माना गया.
View this post on Instagram