Last Updated:
बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर एक खबर सामने आई है. एक्शन सीक्वेंस की रिहर्सल के दौरान एक्टर के पैर में चोट लग गई. अब एक्टर ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. अपनी चोट वाली फोटो के साथ इन्होंने कैप्शन भी लिखा है. अपनी इस पोस्ट में सिद्धार्थ ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्होंने’ब्रेक अ लेग’ वाली बात को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया.
सिद्धार्थ की पोस्ट देख फैंस हुए परेशान (फोटो साभार :instagam@sidmalhotra)
नई दिल्ली. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खुशखबरी भी फैंस के साथ शेयर की है. अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी चोट वाली फोटो शेयर की है. एक्टर के पैर में चोट लग गई है. उन्होंने इस पोस्ट में मजाकिया अंदाज में एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पैर में लगी चोट का जिक्र किया है. उनकी पोस्ट देख उनके फैंस भी काफी परेशान हो रहे हैं. उन्होंने बताया है कि परफॉर्मेंस की तैयारी के दौरान पैर में चोट लग गई है.अब उनकी पोस्ट देखने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं.
रिहर्सल के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा को लगी चोट
‘शेरशाह’ फेम सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की. इसमें उनका पैर काली पट्टी से बंधा हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि एक्टर को एक एक्शन सीक्वेंस की रिहर्सल के दौरान चोट लगी. रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पैर में लिगामेंट टियर हुआ है. सिद्धार्थ ने अपनी चोट को लेकर मजाकिया अंदाज अपनाते हुए लिखा, ‘मैंने ‘ब्रेक अ लेग’ वाली बात को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया. दरअसल, अंग्रेजी में ‘ब्रेक अ लेग’ एक मुहावरा है, जिसका इस्तेमाल किसी को परफॉर्मेंस के लिए शुभकामनाएं देने के लिए किया जाता है. सिद्धार्थ ने इसी बात को मजाक में अपनी चोट से जोड़ दिया.
वायरल हुई सिद्धार्थ की पोस्ट (फोटो साभार :instagam@sidmalhotra)
दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं सिद्धार्थ-कियारा
सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी शेयर की थी. कपल ने 7 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट करके यह जानकारी दी.तस्वीर में सिद्धार्थ, कियारा और उनकी बेटी सारायाह के हाथों में बच्चे के छोटे-छोटे बुने हुए जूते नजर आए. इस तस्वीर के साथ कपल ने लिखा, ‘एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा मिला है. हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है.”
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान शुरू हुई थी. कपल ने साल 2025 में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी. उस समय दोनों ने अपने हाथों में बच्चे के छोटे-छोटे मोजे पकड़े हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें