Last Updated:
रवि किशन इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की सफलता एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. इस बीच सोशल मीडिया सेंसेशन और भोजपुरी स्टार रवि किशन के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है.
नई दिल्ली. रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. वो सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. एक्टर को मीम की दुनिया का बेताज बादशाह भी कहा जाता है. उनपर न जाने कितने मीम्स बनते हैं. उनका वॉकिंग स्टाइल हो या फिर टॉकिंग स्टाइल, हर चीज सोशल मीडिया पर छा जाती है.
रवि किशन को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मिर्जापुर द मूवी में देखा गया. उन्होंने फिल्म में अपने शानदार अभिनय से लाइमलाइट लूट ली. उनकी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 331 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इस बीच रवि किशन के हाथ नया मौका लग गया है.
रवि किशन अब एक बेहद अलग तरह की कहानी के साथ दर्शकों के बीच आने की तैयारी में हैं. महावीर जैन फिल्म्स की अगली अनटाइटल्ड फिल्म में रवि किशन लीड रोल निभाते नजर आएंगे. फिल्म की कहानी आस्था और इंसान के रिश्ते को एक अलग नजरिए से पेश करेगी. खास बात यह है कि फिल्म में रवि किशन का किरदार भगवान को सिर्फ अपना आराध्य नहीं, बल्कि अपना सबसे करीबी दोस्त मानता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका भगवान के साथ रिश्ता आम भक्त और भगवान के रिश्ते से काफी अलग है. वह भगवान से सिर्फ प्रार्थना नहीं करता, बल्कि उन्हें अपना दोस्त समझकर उनसे अपनी बातें साझा करता है. इसी अनोखे रिश्ते को कहानी का आधार बनाया गया है.
मेकर्स फिल्म को पारंपरिक भक्ति ड्रामा के तौर पर पेश करने के बजाय इसमें इमोशन, ह्यूमर और ड्रामा का दिलचस्प मिश्रण रखने की तैयारी में हैं. कहानी के जरिए यह दिखाने की कोशिश की जाएगी कि आस्था सिर्फ पूजा-पाठ या धार्मिक रस्मों तक सीमित नहीं होती.
रवि किशन ने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन इस फिल्म में उनका किरदार उनके पिछले कई रोल्स से काफी अलग बताया जा रहा है. पूरी कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द बुनी गई है, ऐसे में फिल्म में उनके अभिनय का एक नया पहलू देखने को मिल सकता है.
इस फिल्म की कहानी अमित आर्यन ने लिखी है और वही इसका निर्देशन भी कर रहे हैं. फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है. रवि किशन और महावीर जैन की यह दूसरी साझेदारी होगी. इससे पहले दोनों कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘नागजिला’ के लिए साथ काम कर चुके हैं. (फाइल फोटो)
रवि किशन को लीड रोल में देखने के लिए ऑडियंस काफी एक्साइटेड है. फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा, विनायक कुमार, कविन शाह और शिखा के. अहलूवालिया प्रोड्यूस करेंगे. फिलहाल फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है, लेकिन रवि किशन के बिल्कुल अलग अंदाज और भगवान के साथ उनके अनोखे रिश्ते वाली कहानी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. (फाइल फोटो)