Last Updated:
हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच छिड़ी जुबानी जंग में अब अर्शी खान की भी एंट्री हो गई है! अर्शी ने हिना खान को ‘काले दिल वाली औरत’ बताते हुए उन पर पब्लिसिटी के लिए अपनी निजी जिंदगी का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है. बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट के बीच की ये लड़ाई अब और भी ज्यादा पर्सनल और कड़वी होती जा रही है. जानिए अर्शी ने हिना को लेकर और क्या-क्या कड़वी बातें कहीं.
हिना खान को अर्शी खान ने कहा- काले दिल वाली औरत
नई दिल्ली: टीवी जगत की ‘संस्कारी बहू’ हिना खान इन दिनों मुश्किलों और विवादों के दोहरे घेरे में हैं. अभी हाल ही में हिना खान और बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे के बीच शुरू हुई अनबन ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जहां दोनों के बीच पुरानी रंजिश एक बार फिर से ताजा होती दिखी थी. अभी लोग शिल्पा और हिना के उस झगड़े के बारे में बात कर ही रहे थे कि इस बीच इसी सीजन की सबसे विवादित कंटेस्टेंट अर्शी खान भी मैदान में कूद पड़ी हैं.
अर्शी ने जलती आग में घी डालने का काम करते हुए हिना खान पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है और उन्हें ‘काले दिल वाली औरत’ तक कह दिया है.
हर चीज पब्लिसिटी के लिए करती हैं हिना’
अर्शी खान ने हिना खान पर निशाना साधते हुए कहा कि हिना अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात और मुश्किलों का इस्तेमाल सिर्फ पब्लिसिटी और लाइमलाइट में रहने के लिए करती हैं. अर्शी ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाई थी. जिसमें उन्होंने लिखा-इस औरत को तो मैने भी मैसेज किया था जब ये बीमार थी.बिल्कुल बुरा लग रहा था जब ये बीमार थी, दुआ की इसके लिए लेकिन फिर भी एक रिप्लाई नहीं दिया कि मैं ठीक हूं. इसकी हर चीज पब्लिसिटी के लिए होती है,ये जो बिग बॉस में थी काले दिलवाली, आज भी वही है.शबाश शिल्पा हम सिर्फ तुम्हारे साथ हैं.
बिग बॉस 11 के दिनों से चली आ रही है दुश्मनी
आपको बता दें कि हिना खान और अर्शी खान के बीच की यह कड़वाहट कोई नई नहीं है. साल 2017 में आए ‘बिग बॉस 11’ के घर में भी इन दोनों के बीच कभी नहीं बनी थी. शो के दौरान भी दोनों के बीच तीखी बहस, झगड़े और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था. हालांकि, शो खत्म होने के इतने सालों बाद भी दोनों के रिश्ते सुधरे नहीं हैं और अर्शी के इस नए हमले ने यह साफ कर दिया है कि उनके दिल में हिना के लिए आज भी गुस्सा भरा हुआ है.
View this post on Instagram