Last Updated:
डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के केमिस्ट्री विभाग के स्टूडेंट आनंद कौतू का आईसर पुणे में पोस्ट डॉक्टोरल शोध के लिए चयन हुआ है. वह ब्लड टेस्ट के जरिए कैंसर की जांच को आसान बनाने की दिशा में शोध करेंगे. इसके लिए आनंद को 3 साल तक 75000 प्रति महीने और लगभग 10 लाख रुपए प्रति साल की फेलोशिप मिलेगी.
सागर. भारत में कैंसर की बीमारी तेजी से पैर पसार रही है. कैंसर का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते है. ऊपर से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को इसका महंगा इलाज करवाने के लिए घर, जमीन, गहने बेचने पड़ जाते हैं. ऐसे में अधिकांश लोग कैंसर की जांच भी नहीं करवाते हैं. क्योंकि अपवाद है कि कैंसर की जांच करने से वह फैल जाता है जिससे उसकी मौत हो जाती है. क्योंकि इसकी जांच करने के लिए जहां कैंसर होता है वहां से टिशु निकाला जाता है तो कट लगता है जो घाव काफी दर्दनाक भी होता है.
इसी दर्द को कम करने और इसकी जांच को सस्ता करने के लिए मध्य प्रदेश की एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में केमिस्ट्री विभाग के स्टूडेंट आनंद कोतू ऐसी ही चिप तैयार करने में लगे हुए हैं इसके लिए उनका आईसर (भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) पुणे में पोस्ट डॉक्टोरल शोध के लिए चयन हुआ है.
हर साल मिलेगी 10 लाख तक फेलोशिप
इसके लिए आनंद को 3 साल तक 75000 प्रति महीने और लगभग 10 लाख रुपए प्रति साल की फेलोशिप मिलेगी. इस दौरान वह ब्लड टेस्ट से कैंसर को पता करने को लेकर जो संभावनाएं तलाश रहे हैं वह काम लगभग पूरा कर लेंगे. आनंद का मानना है कि अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले 10 साल में यह काम हो सकता है कि लोग शुगर की तरह अपने घर पर भी इसकी जांच आसानी से कर सकेंगे.
सागर यूनिवर्सिटी में केमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर केबी जोशी के मार्गदर्शन में आनंद ने अपना पीएचडी कार्य पूरा किया है. उनके शोध निष्कर्ष अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं. पीएचडी के बाद वह आईआईएसईआर पुणे में जो कार्य करने वाले हैं उसको लेकर प्रोफेसर केबी जोशी ने बताया कि सन फार्मा साइंस फाउंडेशन है. यह एक बहुत बड़ी दवा कंपनी है जो पोस्ट डॉक्टरेट फैलोशिप चलाती है. यह भारत भर से मात्र 10 सिलेक्टेड कैंडिडेट को मिलती है. इसमें आनंद का सिलेक्शन हुआ है. इसने रिसर्च के मामले में इंटरनेशनल एरिना में भी अपनी जगह बनाई हुई है.
आसानी से की जा सकेगी कैंसर की जांच
शोधार्थी आनंद, प्रो. एसजी श्रीवत्सन के मार्गदर्शन में एप्टामर-आधारित ब्लड टेस्ट तकनीक विकसित करने पर कार्य करेंगे. एप्टामर छोटे डीएनए या आरएनए अनुक्रम होते हैं, जो विशिष्ट जैविक लक्ष्यों को पहचान सकते हैं.
इस अनुसंधान का मुख्य उद्देश्य लिक्विड बायोप्सी के माध्यम से रक्त में मौजूद कैंसर-संबंधी संकेतों की पहचान के लिए एक संवेदनशील और विश्वसनीय प्रणाली विकसित करना है. पारंपरिक टिश्यू बायोप्सी की तुलना में लिक्विड बायोप्सी कम आक्रामक और अधिक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करती है.
आनंद सागर जिले की रहली के पास स्थित ग्राम चांदपुर निवासी दीपक कौतु के पुत्र के बेटे हैं. आनंद बताते हैं कि इस रिसर्च से कैंसर के पता करने के तरीके को ब्लड टेस्ट के जितना आसान बनाना चाहते हैं कि कैंसर है यह पता चले, किस टाइप का कैंसर है यह पता चले, अगर अर्ली स्टेज में कैंसर बीमारी का पता चलेगा तो उस व्यक्ति के 70% चांस सर्वाइव करने के बन जाते हैं.
About the Author
With more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard …
और पढ़ें