Last Updated:
Sanchita Ugale Father Speaks Up On Daughter Death: 30 साल की उभरती टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत ने मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है. रविवार को मुंबई स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हाल ही में एक्ट्रेस के पिता मच्छिंद्र उगले ने बेटी के दर्द में होने की बात की है.
नई दिल्ली. ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोर दिया है. एक्ट्रेस की मौत के बाद अब कई सवाल लोगों के मन में हैं. 14 जून को मुंबई के नालासोपारा इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट में उनका शव मिला. कथित तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. इस घटना ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. अब इस मामले में संचिता के पिता मच्छिंद्र उगले का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया है कि उनकी बेटी पिछले काफी समय से परेशान थी.
संचिता उगले के पिता मच्छिंद्र उगले ने हाल ही में एनडीटीवी से बात की. इस बातचीत में उन्होंने अपनी बेटी की मानसिक स्थिति को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा कि संचिता अकसर परेशान और उदास रहा करती थी. फोटो साभार-@ sanchita_ugale/Instagram
उन्होंने कहा, ‘परेशान तो वो रहती ही थी. उसने हमें वजह बताई नहीं, बस इतना ही… पर वो परेशान रहती थी. मतलब वो जब अच्छे मूड में होती थी, तब भी अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी. ये बात हमारे ध्यान में आई थी और इसी के लिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे’.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मच्छिंद्र उगले ने बताया कि बस इस दिन… उतना ही वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो. लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठाएगी.
पिता ने यह भी दावा किया कि उनकी बेटी पर किसी तरह का दबाव था. उन्होंने कहा कि संचिता को लगातार परेशान किया जा रहा था. उनके अनुसार, पैसों या किसी अन्य वजह से उन पर मांगें रखी जा रही थीं और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. फोटो साभार-@ sanchita_ugale/Instagram
मच्छिंद्र उगले ने कहा कि अभी पूरी सच्चाई सामने आना बाकी है, लेकिन उन्हें यकीन है कि किसी न किसी रूप में उनकी बेटी पर दबाव बनाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि मेरे बेटी तो चली गई, लेकिन प्रशासन से मांग है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 14 जून की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच हु. संचिता मुंबई के नालासोपारा ईस्ट स्थित अचोले गांव की साई संतोषी बिल्डिंग में रहती थीं. पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस अपने बेडरूम में पंखे से लटकी हुई मिली थीं. जानकारी के मुताबिक, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. फोटो साभार-@ sanchita_ugale/Instagram
अचोले पुलिस स्टेशन के API विनोद बाग ने पत्रकारों को बताया कि 15 जून को मृतक के पिता मच्छिंद्र उगले की शिकायत के आधार पर, अचोले पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मौत (ADR) का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और कथित आत्महत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. फोटो साभार-@ sanchita_ugale/Instagram
पुलिस अब संचिता के फोन रिकॉर्ड्स और उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर संचिता को कौन टॉर्चर कर रहा था और उनके आत्महत्या की असली वजह क्या थी. फोटो साभार-@ sanchita_ugale/Instagram
संचिता उगले टीवी की एक उभरती हुई कलाकार थीं. उन्होंने एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘कुमकुम भाग्य’ में ‘दिया टंडन’ का लोकप्रिय किरदार निभाया था. इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी. वे विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ में ‘तारा रानी’ के बचपन के किरदार में नजर आईं. इसके साथ ही उन्होंने मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी की थ्रिलर फिल्म ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी एक छोटा रोल प्ले किया था. इतनी कम उम्र में उनके इस तरह चले जाने से उनके फैंस और को-स्टार्स बेहद दुखी हैं.