New Semaglutide Trial: भारत में 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं. इसके अलावा हर चार में से एक मोटापे के शिकार हैं. अब इनके लिए खुशखबरी है. कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज ने सेमाग्लूटाइड दवा का सफल परीक्षण किया है. देश भर के 17 सेंटरों में से कानपुर में 313 मरीजों पर इसका ट्रायल किया गया, जिसके बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. रिसर्च के अनुसार, इस दवा के इस्तेमाल से मरीजों के वजन में 15 से 20 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई. साथ ही उनका ब्लड शुगर लेवल भी काफी सुधरा है. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इसके बाद मरीजों की अन्य दवाइयों और रोजाना के इंसुलिन पर निर्भरता बहुत कम हो गई है. यह दवा भूख को नियंत्रित कर प्राकृतिक तरीके से वजन घटाती है और दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करती है. इस वीडियो में इस बारे में डिटेल जानिए.