Last Updated:
छठ पूजा और धार्मिक परंपराओं पर स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस मामले पर दिग्गज अभिनेता और एफटीआईआई के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन पर निशाना साधा है. उन्होंने साफ कहा कि कॉमेडी या किसी भी कला के नाम पर किसी की आस्था का मजाक उड़ाने की छूट नहीं दी जा सकती और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
यश माहेश्वरी पर बरसे गजेंद्र चौहान. (फोटो साभार: IMDb/X@AjayJadeja)
नई दिल्ली. मशहूर दिग्गज एक्टर और एफटीआईआई के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान ने स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की विवादास्पद टिप्पणियों पर कड़ा रुख अपनाया है. सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर दिए गए बयानों के बाद गजेंद्र चौहान ने उन पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कॉमेडी के नाम पर किसी भी कलाकार को धार्मिक भावनाओं और आस्था का मजाक उड़ाने की छूट नहीं दी जा सकती. उनके इस तीखे बयान के सामने आने के बाद यह मामला अब और गरमाता नजर आ रहा है.
गजेंद्र चौहान ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, ‘कला से जुड़ी हुई कोई भी विधा हो, चाहे कॉमेडी क्यों ना हो, वो आपको ये छूट नहीं देती कि आप किसी भी धर्म या किसी की आस्था का मजाक उड़ाएं.’ छठ पूजा और बिहारी समुदाय के लिए उसके महत्व का जिक्र करते हुए गजेंद्र चौहान ने कहा कि जो लोग धार्मिक मान्यताओं का मजाक उड़ाते हैं, वे सजा के हकदार हैं.
यश माहेश्वरी पर भड़के गजेंद्र चौहान
उन्होंने कहा, ‘छठ पूजा इस देश के लोगों, खासकर बिहार के भाइयों की धर्म से जुड़ी बहुत बड़ी आस्था है. अगर कोई भी भाई, कोई भी कॉमेडियन या कोई भी कलाकार इसका मजाक उड़ाने की कोशिश करता है, तो वो सजा का हकदार है. मैं कहता हूं कि कला के नाम पर किसी भी एक्टर या कॉमेडियन को किसी के धर्म या आस्था का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर फिर भी कोई ऐसा करता है, तो उसे सजा मिलनी ही चाहिए. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे कोई और ऐसी हिम्मत न कर सके.’
कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर एफआईआर दर्ज
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें