बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण पर जमकर प्रभु राम की कृपा बरस रही है. तभी तो भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से इसे प्यार मिल रहा है. अब रामायण को लेकर मेकर्स ने दावा किया है कि ये फिल्म 27 देशों में टॉप पर है. इसने कई देशों में कमाई के मामले में पहले के रिकॉर्ड तोड़े हैं.
रामायण के मेकर्स ने ऑफिशियल पोस्टर शेयर किया. जहां जानकारी शेयर की गई है कि कलेक्शन के मामले में रामायण 27 देशों में नंबर 1 बन गई है. 21 दिनों के अंदर इसने ये कारनामा हासिल किया है. नेपाल से लेकर वियतनाम जैसे देशों में तो इसे खूब प्यार मिल ही रहा है. मगर 27 ऐसे देश हैं जहां ये भारतीय फिल्म रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस दे रही है.
किन देशों में रामायण बनी नंबर 1
रामायण का कलेक्शन
रामायण के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसे बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन हो चुके हैं. अब तक इसने 1755 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. ये वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 1800 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है.
धवस्त किए रिकॉर्ड
अब रामायण का अगला टारगेट 2,000 करोड़ रुपये होने वाला है. ये जल्द ही बाहुबली 2 का रिकॉर्ड धवस्त करेगी और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों को भी इसने पछाड़ दिया है. अब इसकी नजर आमिर खान की दंगल पर है. जिसे पछाड़ने के लिए इसे 2000 करोड़ के क्लब में शामिल होना पड़ेगा.