Last Updated:
Benefits of Reverse Walking: रिवर्स वॉकिंग यानी पीछे की ओर चलना एक अनोखी फिटनेस एक्टिविटी है. यह कैलोरी बर्न करती है और मसल्स को मजबूत बनाती है. रिवर्स वॉकिंग से आपके शरीर का बैलेंस भी बेहतर हो सकता है. हालांकि रिवर्स वॉकिंग हमेशा सुरक्षित और समतल जगह पर करनी चाहिए. अगर जरूरत हो, तो किसी फ्रेंड की मदद भी ले सकते हैं.
रिवर्स वॉक करने से शरीर का बैलेंस और कोऑर्डिनेशन बेहतर हो सकता है.
Reverse Walking Benefits & Risks: हेल्दी और फिट रहने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से वॉक करनी चाहिए. वॉक करना सबसे आसान एक्सरसाइज है और इससे सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं. अगर आप रोज 30 मिनट वॉक करते हैं, तो इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. आजकल रिवर्स वॉकिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. रिवर्स वॉकिंग यानी पीछे की ओर वॉक करना. फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार यह एक ऐसी एक्टिविटी है, जो शरीर को अलग तरह से चुनौती देती है. रिवर्स वॉकिंग में व्यक्ति धीरे-धीरे पीछे की ओर चलता है, जिससे शरीर को सामान्य वॉक से भी ज्यादा फायदे मिलते हैं.
कुछ फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिवर्स वॉकिंग के दौरान शरीर को सामान्य वॉकिंग की तुलना में ज्यादा एनर्जी खर्च करनी पड़ सकती है. इसका मतलब है कि यह कैलोरी बर्न करने में मददगार हो सकती है. हालांकि वजन घटाने के लिए केवल रिवर्स वॉकिंग पर निर्भर रहने की बजाय संतुलित आहार और नियमित व्यायाम भी जरूरी है. रिवर्स वॉकिंग को लेकर यह भी माना जाता है कि इससे घुटनों के आसपास की कुछ मांसपेशियां अलग तरीके से काम करती हैं. कुछ लोगों को इससे घुटनों के कामकाज में फायदा हो सकता है. हालांकि अगर किसी को पहले से घुटनों या जोड़ों से जुड़ी समस्या है, तो इस तरह का व्यायाम शुरू करने से पहले डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह लेना जरूरी है.
रिवर्स वॉकिंग हमेशा सुरक्षित और समतल जगह पर करनी चाहिए. शुरुआत में धीरे-धीरे और कम दूरी से शुरू करें. चलते समय पीछे का रास्ता साफ हो और आसपास किसी प्रकार की बाधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखें. अगर संतुलन बनाने में कठिनाई हो रही हो, तो किसी साथी की मदद लें. सही तरीके से की गई रिवर्स वॉकिंग आपकी फिटनेस रूटीन में एक दिलचस्प और उपयोगी बदलाव ला सकती है.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें