Last Updated:
Pollution Damage Skin Cells: दिल्ली और एनसीआर के आसमान पर जो काली छाया की परत बैठ गई है उसमें सैकड़ों तरह के जहर घुले हुए होते हैं. यह टॉक्सिन इतने बारीक होते हैं कि हमारी स्किन में भी छेद कर घुस रहे हैं. इसका असर घातक होता है. आखिर इस असर को कैसे बेअसर किया जाए. इस पर डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जान लीजिए.
प्रदूषण के कारण स्किन पर असर. Photo:AI
Pollution Damage Skin Cells : दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर का आसमान काली छाया के गुबार से भर चुका है. वैसे तो पहले से यहां प्रदूषण की चादर लिपट गई है लेकिन दिवाली के बाद यह और ज्यादा हो गया है. इस प्रदूषण के कारण सांसों से संबंधित बीमारियों के प्रकोप के बारे में सबको पता है लेकिन यह पॉल्यूश शरीर के सभी अंगों पर असर करता है. सांसों में घुसने के बाद सबसे बड़ा असर स्किन पर होता है. पॉल्यूशन में जहरीले रसायन इतने बारीक और सूक्ष्म होते हैं कि ये आसानी से स्किन के अंदर घुस जाते हैं. जब ये स्किन में घुसते हैं तो स्किन की कोशिकाओं को डैमेज करने लगते हैं. इससे कई तरह की मुसीबतें आ सकती हैं. इस विषय पर सी के बिड़ला अस्पताल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सीमा ओबेराय ने विस्तार से बताई है.
पॉल्यूशन में कौन से जहर
हवा में कई तरह की जहरीले केमिकल होते हैं. इनमें अधिकांश हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होते हैं. आमतौर पर जो टॉक्सिन होते हैं वह PM 2.5 यानी पार्टिकुलेट मैटर 2.5 से ज्यादा बारीक होते है. इसका मतलब हुआ कि 2.5 माइक्रोन से भी ये टॉक्सिन पतले होते हैं. 1 माइक्रोन में 0.001 मिलीमीटर होता है. यानी 1 मिलीमीटर का 400वां भाग. हमारे शरीर में 1 बाल की मोटाई 0.5 से 0.7 एमएम के बीच होती है. इस हिसाब से देखें तो इस टॉक्सिन की मोटाई हमारे बाल से 28 गुना कम होता है. ये टॉक्सिन आसानी से हमारे शरीर की स्किन को छेदकर अंदर घुस जाते हैं. जब मौसम में नमी आने लगती है तो ये हानिकारक कण हवा में लटकता रहता है जिससे इसका ऑक्सीडेशन अधूरा रह जाता है. अधूरा ऑक्सीडेशन वाला पार्टिकुलेट मैटर आसानी से स्किन के अंदर घुस जाते हैं.
स्किन में कैसे घुसती है जहरीली हवा
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ.सीमा ओबराय के अनुसार जहरीली हवा या प्रदूषण में स्किन को खराब करने वाले आइसोथाइसाइनेट, हैवी मेटल जैसे बैंजीन, आर्सेनिक, लेड, पेस्टिसाइड,पोलीक्लोरिनेटेड बाय फिनाइल, सॉल्वेंट केमिकल, हाइड्रोकार्बन, एरोमैटिक कंपाउड और अल्ट्रावायलेट किरणों जैसे हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं. इनमें से अधिकांश टॉक्सिन वसा में घुलनशील होते है. आमतौर पर बहुत सी चीजें वसा में घुलनशील नहीं होती है लेकिन ये कण वसा में घुलनशील होते हैं. इसका मतलब यह हुआ कि जब ये स्किन के अंदर घुसते हैं तो कोशिकाओं में प्रवेशकर वसा में चिपक जाते हैं और कोशिकाओं के अंदर की चीजों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं.
स्किन कैसे होती है डैमेज
डॉ. सीमा ओबेरॉय ने बताती हैं कि जब ये टॉक्सिन कोशिकाओं के उपरी डिफेंसिव लेयर को तोड़कर स्किन के अंदर घुस जाते है. जैसे ही यह स्किन में घुसते हैं कोशिकाओं के अंदर हलचल मचने लगती है. कोशिकाओं में असंतुलन होने लगता है जिसके कारण फ्री रेडिकल्स बढ़ने लगता है. फ्री रेडिकल्स के बढ़ने से कोशिकाओं में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस शुरू हो जाता है. इससे कोशिकाओं के अंदर डीएनए डैमेज होने लगता है. डीएनए के डैमेज होने से कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती है. स्किन कोशिकाओं में इंफ्लामेशन शुरू हो जाता है. इससे स्किन को डल और बूढ़ी होने लगती है. स्किन पर समय से पहले प्रीमेच्योर एजिंग होने लगती है जिससे इंसान बूढ़ा दिखने लगता है. इस कारण स्किन पर पिपल्स, पिगमेंटेशन, रिंकल आदि दिखने लगते है. इन टॉक्सिन के कारण स्किन में मॉइश्चर खत्म होने लगता है और सुरक्षात्मक परत टूटने लगती है. अगर डीएनए का डैमेज लगातार कई सालों तक होते रहता है तो इससे स्किन कैंसर भी हो सकता है. पॉल्यूशन के कारण स्किन में एलर्जी और एग्जिमा अक्सर होने लगती है. प्रदूषण की वजह से स्किन को पोर्स बंद होने लगते हैं और इससे हर जगह ब्लैकहेड्स दिखने लगते हैं.
पॉल्यूशन से स्किन को कैसे बचाएं
डॉ. सीमा ओबेरॉय ने बताया कि पॉल्यूशन से स्किन को बचाने के लिए सबसे पहला काम ये करें कि जैसे ही नहाएं सबसे पहले नारियल तेल पूरे शरीर में लगा लें. इससे स्किन में एक सुरक्षात्मक लेयर बन जाएगा. वहीं बॉडी को मॉइश्चरसाइज करने के लिए नारियल तेल सबसे अच्छा है. नहाने के तुरंत बाद बॉडी लोशन या मॉइश्चर भी लगा सकते हैं. नहाते समय ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं. जितना संभव हो बाहर जाने से बचें. बाहर निकलते समय मास्क लगाएं और स्किन पर मॉइश्चर और सन स्क्रीन लगाएं. हथेलियों और हाथों में भी मॉइश्चर लगाएं. भोजन में एंटीऑक्सीडेंट्स वाली चीजें जैसे कि हरी पत्तीदार सब्जियां, फल आदि का सेवन बढ़ा दें. डाइट में विटामिन सी और बीटा कैरोटीन की मात्रा बढ़ाएं. सीड्स का सेवन फायदेमंद रहेगा.
About the Author
With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…
और पढ़ें