Last Updated:
Exercise Reduce Heart Attack Risk: हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी माना जाता है. एक हालिया स्टडी के अनुसार हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम करने के लिए रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना जरूरी है. सप्ताह में 560 से 610 मिनट तक की एरोबिक एक्टिविटी हार्ट डिजीज का रिस्क 30% तक कम हो सकता है.
आप रोज जितना ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे, उतना अधिक हार्ट डिजीज से बचाव होगा.
Heart Disease Prevention Tips: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए. एक्सरसाइज करने से फिटनेस बेहतर होती है और कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. खासतौर से हार्ट हेल्थ को बूस्ट करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की एरोबिक एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं. अब एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि हार्ट डिजीज से ज्यादा सुरक्षा पाने के लिए लोगों को 150 मिनट से कहीं ज्यादा एक्सरसाइज करने की जरूरत पड़ सकती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम करने के लिए सप्ताह में 560 से 610 मिनट तक एरोबिक एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद हो सकती है.
रिसर्च करने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर हार्ट डिजीज का जोखिम 30 प्रतिशत से ज्यादा कम करना है, तो आपको सप्ताह में 560 से 610 मिनट तक मॉडरेट या हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करनी पड़ेगी. यह 150 मिनट की सिफारिश से लगभग 4 गुना अधिक है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सप्ताह में 600 मिनट एक्सरसाइज करने का मतलब है, रोजाना लगभग 85 मिनट की शारीरिक गतिविधि. ऐसा सभी लोगों के लिए करना मुमकिन नहीं है, लेकिन आप जितना ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे, उतना ज्यादा फायदा दिल को होगा. इसका मैसेज बस इतना है कि आप ज्यादा से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करें.
यह अध्ययन 19 मई को ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है. शोधकर्ताओं के अनुसार 150 मिनट प्रति सप्ताह एक्सरसाइज करने से हार्ट डिजीज के जोखिम में कुछ हद तक कम करने में मदद मिलती है, लेकिन ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी से ज्यादा फायदा होता है. इस अध्ययन के लिए चीन की मकाऊ पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यूके बायोबैंक के अध्ययन में शामिल 17,000 से अधिक प्रतिभागियों के डाटा का विश्लेषण किया था. करीब 8 वर्षों तक प्रतिभागियों की निगरानी की गई. इस दौरान 1233 हृदय संबंधी घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें एट्रियल फिब्रिलेशन, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसे मामले शामिल थे.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें