2 दिसंबर 2026 को शाम 5:17 बजे बुद्धि, संवाद और तर्क के ग्रह बुध मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। इस परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जीवन में करियर, रिश्तों, धन और स्वास्थ्य से जुड़े अलग-अलग रुझान सामने आ सकते हैं। जानें इस राशि परिवर्तन से करियर, धन, रिश्तों और सेहत पर सभी मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का क्या असर पड़ेगा।
Aries / मेष (अष्टम भाव)
बुध का यह गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में हो रहा है, जो अचानक आने वाली स्थितियों और मानसिक बेचैनी का संकेत देता है। इस दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं जो आपको चिंतित करें या बिना तैयारी के फैसले लेने के लिए उकसाएं, इसलिए जल्दबाजी न करें और धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय संवेदनशील रह सकता है; त्वचा या गले से जुड़ी समस्याओं को लेकर सतर्क रहें और मौसम के अनुसार खानपान संभालें। संवाद में संयम रखना जरूरी होगा, खासकर ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बातचीत में शब्दों का ध्यान रखें। द्वितीय भाव पर बुध की दृष्टि से अप्रत्याशित खर्च बढ़ सकते हैं और बचत का उपयोग करना पड़ सकता है, इसलिए आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।
Taurus / वृषभ (सप्तम भाव)
बुध का यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में हो रहा है, जिसका प्रभाव रिश्तों, विवाह और साझेदारी पर दिखाई देगा। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने, रिश्ते को गंभीर दिशा देने या नए संबंध की शुरुआत के अवसर बन सकते हैं, वहीं जीवनसाथी को भी नए मौके मिल सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से जुड़े कामों में प्रगति के योग हैं और नया सहयोगी जुड़ सकता है, लेकिन अपनी योजनाओं को हर किसी के सामने न खोलें। लग्न भाव पर बुध की दृष्टि आपके शरीर और फिटनेस पर ध्यान देने का संकेत देती है, इसलिए नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या अपनाएं।
Gemini / मिथुन (षष्ठ भाव)
राशि स्वामी बुध का षष्ठ भाव में गोचर सेहत और दैनिक जिम्मेदारियों को लेकर अतिरिक्त सावधानी मांगता है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य दिक्कतों को अनदेखा न करें और अपनी सेहत के साथ-साथ अपनी माता के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें, क्योंकि चतुर्थ भाव से जुड़ा प्रभाव घरेलू माहौल पर भी दिख सकता है। घर-परिवार में कभी-कभी छोटी बातों को लेकर तनाव या असहमति हो सकती है, जिसे धैर्य से संभालना बेहतर रहेगा। दूसरी ओर, यदि आप लंबे समय से घर में पालतू पशु लाने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय सकारात्मक और अनुकूल रह सकता है।
Cancer / कर्क (पंचम भाव)
पंचम भाव में बुध का प्रवेश पढ़ाई, बौद्धिक क्षमता और रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल संकेत देता है। जो विद्यार्थी लेखन, शोध, मीडिया, जनसंचार या भाषा अध्ययन से जुड़े हैं, उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और विदेश में पढ़ाई या विशेष कोर्स के योग भी बन सकते हैं। प्रेम जीवन और संतान के साथ समय बिताने से रिश्तों में आत्मीयता व समझ बढ़ेगी; छोटी-मोटी नोकझोंक के बाद संवाद और मजबूत हो सकता है। यदि आप गर्भवती हैं, तो संतुलित आहार, पर्याप्त आराम और मानसिक शांति पर विशेष ध्यान दें।
Leo / सिंह (चतुर्थ भाव)
चतुर्थ भाव में बुध का गोचर घर-परिवार, सुख-सुविधाओं और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक गति ला सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर होगा, माता का सहयोग व स्नेह मिलेगा और घर की सजावट या नवीनीकरण पर खर्च हो सकता है। संपत्ति, मकान या वाहन से जुड़े निर्णयों में भी आगे बढ़ने के संकेत हैं। दशम भाव पर बुध की दृष्टि कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं खोलती है, खासकर रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ के अवसर बन सकते हैं।
Virgo / कन्या (तृतीय भाव)
राशि स्वामी बुध का तृतीय भाव में गोचर संवाद, यात्राओं और रचनात्मक प्रयासों को गति दे सकता है। इस दौरान भाई-बहनों के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वे स्थायी नहीं रहेंगे और आपसी बातचीत से सुलझ जाएंगे। छोटी यात्राओं या घूमने-फिरने के योग बन सकते हैं, जबकि लेखन, पत्रकारिता, शोध या गहरे विषयों पर काम करने वालों को नई प्रेरणा मिलेगी। नवम भाव पर बुध की दृष्टि से पिता के साथ संबंध सुधर सकते हैं और उनका मार्गदर्शन आपके आत्मविश्वास को मजबूती देगा।
Libra / तुला (द्वितीय भाव)
द्वितीय भाव में बुध आपकी वाणी, धन और पारिवारिक संवाद को प्रभावित करेंगे। बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें क्योंकि आपकी बात प्रभावशाली तो रहेगी, लेकिन मजाक या तीखी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंच सकती है। विदेश या बाहरी संपर्कों से आय या नए अवसर मिलने की संभावना बन सकती है, और परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में जुड़ाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दांतों और मुंह की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा।
Scorpio / वृश्चिक (लग्न भाव)
लग्न भाव में बुध का गोचर आपके व्यक्तित्व, सोचने के तरीके और आत्म-प्रस्तुति में निखार ला सकता है। लोग आपकी बातों और व्यवहार से अधिक प्रभावित हो सकते हैं, जिससे सामाजिक और पेशेवर छवि मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए आइडिया और रचनात्मक योजनाएं सामने आ सकती हैं। सप्तम भाव पर बुध की दृष्टि जीवनसाथी और व्यावसायिक साझेदारों के साथ सहयोग को बढ़ावा देगी, बस मानसिक तनाव और तंत्रिका तंत्र की थकान से बचने के लिए नियमित आराम व व्यायाम बनाए रखें।
Sagittarius / धनु (द्वादश भाव)
द्वादश भाव में बुध का गोचर खर्च, दूरस्थ संपर्कों और एकांत में की जाने वाली तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत देता है। इस दौरान बिना सोचे-समझे बड़े आर्थिक फैसले या जोखिम उठाने से बचें और नींद व आराम में कमी न आने दें। पर्दे के पीछे चलने वाले काम, शोध, विदेशी कार्यों या योजनाबद्ध तैयारी के लिए समय उपयोगी रह सकता है, बशर्ते हर कदम शांत और व्यावहारिक तरीके से उठाया जाए।
Capricorn / मकर (एकादश भाव)
एकादश भाव में बुध का प्रवेश पुराने प्रयासों का फल, आय के नए स्रोत और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में सहायक हो सकता है। जिन कामों में आपने पहले मेहनत की है, उनमें आगे बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं और मित्रों व परिचितों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। पंचम भाव पर बुध की दृष्टि शिक्षा, लेखन, मीडिया या रचनात्मक विषयों से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर ला सकती है। आगे बढ़ते समय धैर्य और परिपक्व निर्णय बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
Aquarius / कुंभ (दशम भाव)
दशम भाव में बुध का गोचर करियर, कामकाज और नेतृत्व से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी या व्यापार में आपकी मेहनत और समझदारी को पहचान मिल सकती है, नई जिम्मेदारी आ सकती है या करियर की नई दिशा पर विचार हो सकता है। प्रशासन, तकनीक, मीडिया और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए अवसर खुल सकते हैं। चतुर्थ भाव पर बुध की दृष्टि से माता का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण शांत व संतुलित बना रहेगा।
Pisces / मीन (नवम भाव)
नवम भाव में बुध का गोचर धर्म, आध्यात्म, उच्च शिक्षा, लंबी यात्राओं या तीर्थयात्रा और विवाह से जुड़े मामलों के लिए अनुकूल रुझान दे सकता है। घर में धार्मिक आयोजन या आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है, और पिता, गुरु या शिक्षकों का सहयोग आगे बढ़ने में मददगार होगा। तृतीय भाव पर बुध की दृष्टि से छोटे भाई-बहनों का साथ मिल सकता है और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आ सकती है।