Last Updated:
सुपरस्टार शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का नया गाना ‘डैडी कूल’ (किंग वर्जन) रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए 15 साल बाद शाहरुख खान और करीना कपूर खान की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आई है. देसी और रेट्रो अंदाज में तैयार इस ट्रैक पर दोनों सितारों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहे हैं.
‘किंग’ फिल्म के गाने ‘डैडी कूल’ ने मचाया धमाल.
नई दिल्ली. सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ‘तू मिल जाए’ से फैंस का दिल जीतने के बाद अब इस मूवी का नया धमाकेदार गाना ‘डैडी कूल’ (किंग वर्जन) शुक्रवार को रिलीज हो चुका है. इस गाने में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर खान की मौजूदगी ने फैंस की एक्साइटमेंट डबल कर दी है.
सबसे खास बात यह है कि इस ट्रैक के जरिए 15 साल बाद शाहरुख और करीना की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर साथ दिखी है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लंबे समय बाद दोनों स्टार्स की जुगलबंदी फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.
शाहरुख खान और करीना कपूर का धमाकेदार डांस
अरिजीत सिंह-शिल्पा राव ने गाने को दी आवाज
इस गाने को तैयार करने में म्यूजिक और डांस जगत के कई बड़े नाम जुड़े हैं. मशहूर ट्रैक ‘डैडी कूल’ की मूल आत्मा को बनाए रखते हुए सचिन-जिगर ने इसे नए कलेवर में कंपोज किया है, जबकि कुमार ने इसके बोल लिखे हैं. अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की आवाज ने गाने में अलग ही जोश भर दिया है और वैभवी मर्चेंट की कोरियोग्राफी ने इसके विजुअल्स को और निखारा है.
24 दिसंबर को रिलीज होगी ‘किंग’
बताते चलें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और क्रिसमस के मौके पर इसे साल की बड़ी रिलीज के तौर पर देखा जा रहा है. इसमें दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें