Last Updated:
Eetha vs Maatrubhumi: 4 दिसंबर को सलमान खान vs श्रद्धा कपूर बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेने वाले है. इस पर फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने रिएक्ट किया है. वह अपनी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर पूरा कॉन्फिडेंट दिखे.
दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा. वो भी सलमान खान vs श्रद्धा कपूर. लक्ष्मण उतेकर की आने वाली फिल्म ‘ईठा’ आने वाली है. जिसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. वहीं ‘ईठा’ के साथ ही सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ भी दस्तक देने वाली है.
‘ईठा’ के मेकर्स को सलमान खान की चिंता भी नहीं सताई और वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ भाईजान के साथ बॉक्स ऑफिस पर पंगा लेने को तैयार है. अब ‘ईठा’ के डायरेक्टर ने इस क्लैश को लेकर रिएक्ट किया है.
हाल में ही श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के गाने ‘जी जी रे जी’ का लॉन्च इवेंट हुआ. पुणे में मीडिया से बातचीत में ‘ईठा’ के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने सलमान खान की फिल्म संग क्लैश पर जवाब दिया. उन्होंने इसे हेल्दी कॉन्पीटिशन बताया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म के डायरेक्टर ने कहा, ‘ये बहुत ही हेल्दी कॉम्पीटिशन है. हमारे पास बहुत थिएटर और सिनेमाहॉल है. इसका मतलब ये है कि आसानी से दोनों फिल्में अच्छा परफॉर्म कर सकती है. हम बहुत कॉन्फिडेंट हैं कि हमारी फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी. हमें भरोसा है कि ये अलग तरह का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन सकता है.’
‘ईठा’ के डायरेक्टर से पहले सलमान खान खुद इस क्लैश को लेकर रिएक्ट कर चुके हैं. उन्होंने तो इवेंट में श्रद्धा कपूर से माफी मांगने की बात भी कही थी. सलमान खान ने बताया था कि उन्हें बिल्कुल नहीं पता था कि ‘ईठा’ भी उसी दिन रिलीज हो रही है.
सलमान खान ने ‘ईठा’ और ‘मातृभूमि’ के क्लैश पर कहा था कि मुझे इस बारे में बिल्कुल नहीं पता था. जब पता चला तो बहुत बुरा लगा कि ‘ईठा’ भी उसी दिन रिलीज हो रही है. मैंने श्रद्धा कपूर को फोन किया था और कहा था कि मुझे माफ कर देना. मैंने श्रद्धा को बड़े होते देखा है.
सलमान खान ने तो ‘ईठा’ का पोस्टर तक शेयर किया था और फैंस से इसे रूबरू भी किया था. अब देखना ये है कि इस क्लैश में किसकी फिल्म जीतती है. बता दें ‘ईठा’ और मातृभूमि 4 दिसंबर 2026 को रिलीज के लिए तैयार है.
‘ईठा’ एक बायोग्राफिकल फिल्म है लावणी आर्टिस्ट विथाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी से प्रेरित बनाया गया है. इस रोल को श्रद्धा कपूर ने निभाया है. फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी जैसे सितारे भी हैं.
सलमान खान की मातृभूमि की बात करें तो ये वॉर ड्रामा फिल्म है जिसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं जिसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है.