Last Updated:
दिल्ली एनसीआर में खतरनाक प्रदूषण के कारण सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है. सांस लेने में दिक्कत और फेफड़ों के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे कई मरीजों को आईसीयू तक में भर्ती कराना पड़ रहा है. दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल इंद्रप्रस्थ में रेस्पिरेटरी, क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर निखिल मोदी ने कुछ सलाह दी है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बहुत घातक हो चुका है. लोगों के फेफड़े और सेहत पर इसका बुरा असर पड़ने लगा है. यही वजह है कि इस एक हफ्ते के दौरान दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की तादाद डबल हो गई है. हर दिन दोगुने मरीज सांस लेने में दिक्कत और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं.
सबसे बड़ी बात यह है कि इस हफ्ते 3-4 दिनों के अंदर ही 3 मरीज जिन्हें कभी कोई सांस की बीमारी नहीं थी, उन्हें भी फेफड़ों में इस प्रदूषण की वजह से इतना बुरा असर हुआ कि उन्हें इमरजेंसी में आकर अपना इलाज करवाना पड़ा. उनमें से 2 मरीज इमरजेंसी से सीधा आईसीयू तक पहुंच गए. देश के जाने-माने डॉक्टर और अपोलो हॉस्पिटल इंद्रप्रस्थ में रेस्पिरेटरी, क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर निखिल मोदी से लोकल 18 की टीम ने खास बातची की. उन्होंने बताया कि प्रदूषण की वजह से लगातार उनकी ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.
आईसीयू में भर्ती हुए मरीज
डॉ. निखिल मोदी ने बताया कि प्रदूषण की वजह से फेफड़ों में संक्रमण और सीने में दबाव के साथ ही सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत लेकर मरीज सिर्फ ओपीडी तक ही नहीं आ रहे हैं. बल्कि रात में इमरजेंसी तक में ऐसे मरीज लगातार आ रहे हैं. बीते दिनों उनके पास 3 ऐसे मरीज आए, जो रात में इमरजेंसी में आए थे, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनके फेफड़ों में ऑक्सीजन की इस कदर कमी हो गई थी कि उनमें से दो मरीजों को आईसीयू तक ले जाना पड़ा और वो आईसीयू में भर्ती हुए.
उन्होंने बताया कि हर साल जब भी प्रदूषण बढ़ता है तो ऐसे मामले बढ़ने लग जाते हैं. ओपीडी डबल हो जाती है. जबकि इमरजेंसी में भी मरीजों की संख्या बढ़ जाती है. इसलिए जरूरी है कि लोग लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें. खास तौर पर जो बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं हैं. वो अपना बेहद खास ध्यान रखें. बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें. बिना मास्क के घर से बाहर निकलने की गलती ना करें.
ऐसे बरतें सावधानी
डॉक्टर निखिल मोदी ने बताया कि प्रदूषण की वजह से लोगों को जो दिक्कत हो रही है. वह है सांस लेने में दिक्कत, लगातार छींक आना, नाक बहना, आंखों में खुजली और नाक में खुजली के साथ ही बार-बार गले में कुछ फंसा जैसा महसूस होना. ऐसे में इस प्रदूषण में पहले तो आप घर से बाहर निकलने से बचें और अगर निकलना ही है, तो बिना मास्क लगाए न निकले. 95 मास्क सबसे बेस्ट है, उसे ही लगाएं.
बता दें कि 95 का मतलब ही यही है कि 95% तक यह आपको जो प्रदूषण में मौजूद हानिकारक कण हैं. उनसे यह आपको बचाएगा. इसके अलावा घर में एयर प्यूरीफायर लगवा लें. रोज गले की खराश, दर्द या सूजन से राहत पाने के लिए नमक के गुनगुने पानी से गरारे करना सबसे आसान और कारगर घरेलू उपाय है. नेब्युलाइज़र जरूर लें, लेकिन नेब्युलाइज़र को बिना डॉक्टर की सलाह के ना लें.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें