Last Updated:
2 Dates for 2 Months: खजूर अपने आप में बहुत शक्तिशाली पोषक तत्वों से भरा होता है. इसके अनेक फायदे हैं. जब भी ताकत और स्टेमिना बढ़ाने की बात आती है लोग खजूर खाने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप 2 खजूर सिर्फ 2 महीने तक सेवन करेंगे तो इससे आपके शरीर में क्या असर होगा. यहां एक्सपर्ट बता रहे हैं कि आपकी सेहत पर खजूर का क्या असर होगा.
खजूर में मौजूद पौषक तत्व. Photo: Canva
2 Dates for 2 Months: खजूर में सबसे ज्यादा नेचुरल शुगर होता है. यानी कार्बोहाइड्रैट. कार्बोहाइड्रैट बहुत जल्दी पेट में घुल जाता है और खून में पहुंच जाता है. इससे एनर्जी मिलती है. करीब 3 से 4 खजूर जो 40 ग्राम के बराबर होता है उसमें 30 ग्राम कार्बोहाइड्रैट होता है. इसमें 3.2 ग्राम फाइबर और 0.98 ग्राम प्रोटीन भी मिलता है. इतने खजूर से 113 कैलोरी एनर्जी कुछ ही मिनट में मिल जाएगी. इन सबके अलावा खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन और कई तरह के विटामिन होते हैं. अब सवाल है कि 2 खजूर खाने से क्या फायदा होता है.
2 खजूर खाने से क्या होगा
इंडियन एक्सप्रेस की खबर में कंसल्टेंट डायटीशियन कनिका मल्होत्रा कहती हैं कि लगातार दो महीने तक हर सुबह अगर आप दो खजूर खाने की आदत डाल लेते हैं तो इससे आपके शरीर में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं. खजूर में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर होता है, जो बेहतर पाचन को शक्तिशाली बना देता है. इस कारण पेट फूलने की समस्या यानी ब्लोटिंग और कब्ज से छुटकारा मिल सकती है. खजूर मेम मौजूद डायट्री कार्बोहाइड्रैट में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज होते हैं. यह सुबह के समय एनर्जी का निरंतर फ्लो पैदा करेगा. अगर आप सुबह में बाजार की कुछ चीजें खाएंगे तो इससे आपकी एनर्जी गिरी रहेगी और पूरा दिन थकान रहेगी लेकिन खजूर खाने से आपको निरंत एनर्जी मिलती रहेगी.
2 खजूर खाने के फायदे
कनिका मल्होत्रा के मुताबिक खजूर में पोटैशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं. ये ऐसे खनिज हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और एक हेल्दी कार्डियक रिदम को बनाते हैं. कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि खजूर का नियमित सेवन करने से एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है. इसके अलावा खजूर फ्लेवेनॉयड्स और कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो कोशिकाओं के अंदर पनप रहे इंफ्लामेशन को दूर करते हैं. यदि आप दो महीने तक लगातार 2 खजूर खाएंगे तो इससे आंतें मजबूत हो जाएगी और इसका असर आपको निश्चित तौर पर महसूस होगा. आपको पाचन में कोई दिक्कत नहीं होगी. पेट फूलेगा नहीं और सुबह-सुबह पेट साफ हो जाएगा. खजूर में पर्याप्त मात्रा में आयरन भी होता है जो खून की कमी नहीं होने देगा.
महिलाओं के प्रसव में फायदेमंद
About the Author
With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…
और पढ़ें