Last Updated:
BB Couples Who Broke Up After Show: ‘बिग बॉस’ के घर में किसी को मिला प्यार, तो किसी ने कैमरे के सामने किया इजहार. लेकिन शो खत्म होते ही कई जोड़ियों के रिश्ते टूट गए. अब अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप भी चर्चा में है. जानिए, बिग बॉस की उन जोड़ियों के बारे में जिनकी लव स्टोरी का हुआ बुरी तरह अंत.
‘बिग बॉस’ के घर में कई कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार हुआ और उनकी केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं. शो में एक-दूसरे पर प्यार लुटाने वाले इन कपल्स को फैंस ने भी खूब पसंद किया. हालांकि, शो खत्म होने के बाद कई जोड़ियों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और उन्होंने अपनी राहें अलग कर लीं. इस लिस्ट में अब अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का नाम भी जुड़ गया है. दोनों ने हाल ही में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, लेकिन अब उनका ब्रेकअप हो चुका है. आइए जानते हैं उन जोड़ियों के बारे में, जिनकी लव स्टोरी का अंत अलगाव के साथ हुआ. (फोटो साभार- न्यूज 18 हिंदी)
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की मुलाकात ‘बिग बॉस 18’ में हुई थी. शो में दोनों की दोस्ती और नजदीकियों ने खूब चर्चा बटोरी. बाद में दोनों ने ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया. हालांकि, कुछ समय बाद उनके बीच अनबन की खबरें आने लगीं. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद ब्रेकअप की चर्चा तेज हो गई. हाल ही में अविनाश ने एक वीडियो शेयर कर अलग होने की पुष्टि की. उन्होंने अपने डीजे डेब्यू के दौरान ‘बेवफा’ गाना बजाने पर सफाई देते हुए ईशा और उनके परिवार से माफी मांगी. अविनाश ने कहा कि उनके अलग होने के लिए अगर किसी को जिम्मेदार ठहराना है, तो वह खुद हैं. उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और फैंस से परिवार और दोस्तों को इस मामले में न घसीटने की अपील की. (फोटो साभार: Instagram@avinash_world)
‘बिग बॉस 13’ में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी. आसिम ने शो में हिमांशी के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था. दोनों ने शो के बाद भी एक-दूसरे को डेट किया और कई साल तक साथ रहे. फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद थी. हालांकि, दिसंबर 2023 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए. इस खबर से उनके फैंस को काफी झटका लगा था. (फोटो साभार- न्यूज 18 हिंदी)
Add News18 as
Preferred Source on Google
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की मुलाकात ‘बिग बॉस 8’ में हुई थी. शो के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और उनकी केमिस्ट्री खूब चर्चा में रही. शो के बाद भी दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया. यहां तक कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी. फैंस को लग रहा था कि जल्द ही उनकी शादी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.(फोटो साभार- न्यूज 18 हिंदी)
‘बिग बॉस 7’ में गौहर खान और कुशल टंडन की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उनका रिश्ता घर के बाहर भी जारी रहा. दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए और अपने प्यार का इजहार भी किया. हालांकि, कुछ समय बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला किया.(फोटो साभार- न्यूज 18 हिंदी)
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी ‘बिग बॉस 16’ में काफी पसंद की गई थी. शो में दोनों की दोस्ती और केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था. प्रियंका कई बार अंकित के लिए अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी थीं. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा दोस्ती का नाम दिया. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद उनके ब्रेकअप की खबरें चर्चा में हैं. हालांकि, दोनों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.(फोटो साभार- न्यूज 18 हिंदी)
शमिता शेट्टी और राकेश बापट की मुलाकात ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दौरान हुई थी. शो में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और उनकी जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला. शो के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया. हालांकि, कुछ समय बाद उनके रिश्ते में दूरी आ गई. जुलाई 2022 में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की जानकारी दी.(फोटो साभार- न्यूज 18 हिंदी)