Last Updated:
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने अपने बचपन के जॉइंट फैमिली वाले दिनों को याद किया है. एक्टर ने बताया कि कैसे पंजाबी परिवारों में अब बड़े परिवार के साथ रहने का कल्चर कम हो गया है. वहीं सूरज बड़जात्या ने भी बताया कि आज के दौर में बच्चों की परवरिश में परिवार के बड़े सदस्यों की भूमिका कितनी अहम है.
आयुष्मान खुराना (फोटो साभार IANS)
नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने जॉइंट फैमिली में बिताए अपने बचपन के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि एक समय उनका परिवार भी साथ रहता था, लेकिन बाद में उनके माता-पिता न्यूक्लियर फैमिली में शिफ्ट हो गए. आयुष्मान ने इस बातचीत में पंजाबी परिवारों में बदलते जॉइंट फैमिली कल्चर पर भी अपनी राय रखी.
उनके मुताबिक, मारवाड़ी और बिजनेस परिवारों में आज भी बड़े परिवार के साथ रहने का चलन है, लेकिन पंजाबी परिवारों में अब ऐसा कम देखने को मिलता है.
आज भी कायम है जॉइंट फैमिली का कल्चर
आयुष्मान ने आईएएनएस बातचीत में कहा कि हर परिवार की अपनी परंपरा होती है. उन्होंने बताया कि मारवाड़ी और बिजनेस परिवारों में आज भी बड़े परिवार के साथ रहने का कल्चर देखने को मिलता है. हालांकि, पंजाबी परिवारों में अब ऐसा कम होता है. एक्टर ने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि जब वह छोटे थे, तब उनका परिवार भी जॉइंट फैमिली में रहता था. बाद में उनके माता-पिता अलग होकर न्यूक्लियर फैमिली में रहने लगे.आयुष्मान का मानना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की पसंद बदल गई है. अब कई लोग परिवार के साथ रहने के बजाय अकेले रहना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि आज समाज ऐसी स्थिति में पहुंच गया है, जहां लोग परिवार बनाने तक से बचना चाहते हैं. ऐसे में जॉइंट फैमिली में मिलने वाला इमोशनल सपोर्ट और अपनों का साथ एक बड़ी जरूरत बन गया है. उनके मुताबिक, जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो इंसान को जमीन से जोड़े रखती हैं और परिवार के साथ रहने से यह जुड़ाव बना रहता है.
बच्चों के लिए क्यों जरूरी हैं बड़े
फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने भी जॉइंट फैमिली के फायदे बताते हुए कहा कि परिवार के लोगों का एक-दूसरे के करीब रहना बहुत जरूरी है. उन्होंने अपनी दो भतीजियों का उदाहरण दिया. सूरज ने बताया कि दोनों भतीजियां और उनके पति कामकाजी हैं. ऐसे में उन्होंने अपने घर नानी के घर के पास लिए हैं, ताकि जब वे काम पर हों तो नानी बच्चों की देखभाल कर सकें.
परिवार से मिलता है प्यार और सीख
सूरज के मुताबिक, परिवार के बड़े सदस्यों के पास बच्चों को देने के लिए समय और अनुभव दोनों होते हैं. नानी के साथ रहने से बच्चों को भरपूर प्यार और सीख मिलती है. उन्होंने कहा कि एक-दूसरे पर भरोसा तभी बनता है, जब परिवार के लोग आसपास रहते हैं. आज भले ही लोग एक-दूसरे से दूर हो गए हों, लेकिन जरूरत पड़ने पर हर किसी को अपने परिवार की जरूरत होती है. सूरज का मानना है कि अपनों के करीब रहने की इच्छा को समझना और उसका सम्मान करना चाहिए.
About the Author
मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
और पढ़ें