Last Updated:
Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection day 1: इस शुक्रवार सिनेमाघरों में नई फिल्मों की एंट्री हुई. ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर जी9’ लेकिन दर्शकों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींचना आसान नहीं रहा. आयुष्मान खुराना और इमरान हाशमी जैसे सितारों की फिल्मों के बीच कमाई को लेकर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. दोनों ने पहले दिन अपना खाता तो खोला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले से जमी ‘रामायण’ के सामने उनकी चमक पहले दिन फीकी ही रही. कैसे रहा दोनों फिल्मों का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चलिए बताते हैं.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर 27 नवंबर को दो नई फिल्मों ने दस्तक दी. एक तरफ सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ से आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी दर्शकों के सामने आई. वहीं, दूसरी तरफ इमरान हाशमी अपनी एक्शन थ्रिलर ‘गनमास्टर जी9’ के साथ पहुंचे. दोनों फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा थी, लेकिन सिनेमाघरों में पहुंचते ही इनका सामना एक ऐसी फिल्म से हुआ, जिसके आगे इनकी चमक फीकी पड़ती नजर आई. पहले दिन की कमाई में आयुष्मान ने इमरान को पीछे छोड़ दिया, लेकिन असली बाजी किसी तीसरी फिल्म के हाथ लगती दिख रही है.
27 नवंबर को रिलीज हुई दोनों फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन में बहुत बड़ा अंतर नहीं है, लेकिन मुकाबले में बढ़त ‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिली है. ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, आयुष्मान खुराना और शरवरी की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने पहले दिन भारत में करीब 4 करोड़ रुपये नेट कमाए. भारत में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने करीब 4.70 करोड़ रुपये कमाए.
वहीं, इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का पहले दिन का भारत नेट कलेक्शन 3.65 करोड़ रुपये रहा. इस तरह आयुष्मान की फिल्म ने इमरान की फिल्म को 35 लाख रुपये से पीछे छोड़ दिया. वहीं, ‘गनमास्टर जी9’ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये रही. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्मों से कंपैरिजन करें तो यह ओपनिंग औसत मानी जा रही है. उनकी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने पहले दिन करीब 4 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, ‘पति पत्नी और वो दो’ की ओपनिंग भी करीब 4.10 करोड़ रुपये रही थी. हालांकि, आयुष्मान की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अभी भी 2025 में आई फिल्म ‘थामा’ के नाम है. इस फिल्म ने पहले दिन करीब 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फाइल फोटो.
वहीं, इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना स्टारर ‘गनमास्टर G9’ से ट्रेड पंडितों को बड़ी उम्मीदें थीं. अनुमान लगाया जा रहा था कि यह एक्शन थ्रिलर पहले दिन 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच कमाई करेगी. लेकिन फिल्म शुक्रवार को महज 3.65 करोड़ रुपये का ही नेट कलेक्शन कर पाई. 7,740 शोज मिलने के बावजूद फिल्म की ऑक्यूपेंसी महज 10.05% के आस-पास रही और इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये रहा. फाइल फोटो.
इमरान हाशमी ने इस साल की शुरुआत में ‘आवारापन 2’ के जरिए जबरदस्त कमबैक किया था, जिसने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग ली थी और दुनियाभर में 213 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके मुकाबले ‘गनमास्टर G9’ की 3.65 करोड़ रुपये की ओपनिंग बेहद फीकी नजर आ रही है. फाइल फोटो.
इन दोनों नई फिल्मों की धीमी शुरुआत के पीछे आपसी क्लैश के अलावा रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर बना दबदबा भी बड़ी वजह है. 27 नवंबर को रिलीज हुई ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये नेट कमाए, जबकि इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का कलेक्शन 3.65 करोड़ रुपये रहा. इसके मुकाबले ‘रामायण’ ने रिलीज के 23वें दिन भी 8.45 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया. फाइल फोटो.
इतना ही नहीं, ‘रामायण’ का भारत में नेट कलेक्शन 1,000.55 करोड़ रुपये, ग्रॉस कलेक्शन 1,195.10 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन 595 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 1,790.10 करोड़ रुपये पहुंच गई है. फाइल फोटो.