Expensive Himalayan Wild Vegetables: पहाड़ों और जंगलों की दुनिया अपने आप में अनोखी है, जहां नेचर खुद कई ऐसी अनमोल सब्जियां उगा देता है जो स्वाद और सेहत का असली खजाना है. एक्सपर्ट डॉ. अनिल पटेल के अनुसार, बिना किसी केमिकल या खाद के प्राकृतिक रूप से उगने वाली ये जंगली सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. यह कई गंभीर बीमारियों से शरीर का बचाव करती हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर है पहाड़ों की ‘सब्जियों की रानी’ कही जाने वाली गुच्छी यानी मोरल मशरू. इसकी कीमत बाजार में 15,000 से 20,000 रुपये प्रति किलो तक है. इसके अलावा बिच्छू बूटी भी है, जो छूने पर जलन पैदा करती है पर सेहत के लिए बेहद सही है. वहीं एनीमिया दूर करने वाले बुरांश के फूल, हड्डियों को मजबूत बनाने वाली लिंगड़ी और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाली लंकू जैसी सब्जियां शामिल हैं. यह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी धाक जमा रही हैं. वीडियो में देखिए इन 5 चमत्कारी पहाड़ी सब्जियों के फायदे और इनके सही इस्तेमाल की पूरी जानकारी…