Last Updated:
Child Diarrhea In Summer: गर्मियों के मौसम में दस्त बच्चों में होने वाली एक सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो समय पर ध्यान ना दिए जाने पर उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि गर्मियों के मौसम में दस्त की रोकथाम और उपचार को लेकर जागरूक रहें और बच्चों की सेहत को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सावधानियां अपनाएं.
Child Diarrhea In Summer: गर्मी के मौसम में बच्चों में दस्त की समस्या बहुत आम हो जाती है, लेकिन इसे हल्का समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है. तेज गर्मी, दूषित पानी, बाहर का खाना और पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी जल्दी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन और कमजोरी बढ़ सकती है. कई बार माता-पिता इसे सामान्य पेट खराब समझकर सही समय पर डॉक्टर से संपर्क नहीं करते, जबकि समय रहते सही देखभाल, साफ-सफाई और उचित उपचार से बड़ा खतरा टाला जा सकता है. इसलिए जरूरी है कि गर्मी में बच्चों के दस्त को गंभीरता से लेकर तुरंत ध्यान दिया जाए…

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) लोगों से इस समस्या को नजरअंदाज ना करने की अपील करते हुए बताता है कि दस्त के कारण बच्चों के शरीर में पानी और जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. इससे कमजोरी, निर्जलीकरण और कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इसलिए दस्त को हल्के में लेने के बजाय समय रहते उचित उपचार और देखभाल करना बेहद जरूरी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
NHM ने बताया कि गर्मियों के मौसम में दस्त से बचाव के लिए तीन महत्वपूर्ण उपायों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. पहला, छह माह तक के शिशुओं को केवल मां का दूध दिया जाए. स्तनपान बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और उन्हें कई प्रकार के संक्रमणों से बचाने में मदद करता है.
दूसरा, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए. साफ-सफाई अपनाने से संक्रमण फैलने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. बच्चों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना, हमेशा छाया में रखना, हाथों की नियमित सफाई और सुरक्षित पेयजल का उपयोग दस्त की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसके साथ ही रोटावायरस और खसरा जैसे रोगों के खिलाफ समय पर टीकाकरण भी आवश्यक है. टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है और उनके स्वस्थ विकास में सहायक होता है.
तीसरा, अगर बच्चे को दस्त हो जाए तो तत्काल उपचार शुरू किया जाए. विशेषज्ञों के अनुसार, दस्त के दौरान बच्चे को हर बार ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) का घोल पिलाना चाहिए ताकि शरीर में पानी और लवणों की कमी पूरी हो सके. इसके अलावा, चिकित्सीय सलाह के अनुसार 14 दिनों तक जिंक की गोली देना भी लाभकारी माना जाता है. जिंक दस्त की अवधि और उसकी गंभीरता को कम करने में मदद करता है.
NHM ने बताया कि स्वच्छता, स्तनपान और नियमित टीकाकरण स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव हैं. अगर अभिभावक इन उपायों को अपनाएं और दस्त होने पर समय पर उपचार कराएं, तो बच्चों को इस गंभीर समस्या से सुरक्षित रखा जा सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता और समय पर देखभाल ही बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है.