Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद सुपरस्टार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ अब ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसके डिजिटल प्रीमियर का ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है. जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी. खास बात यह है कि दर्शक इसे मूल मलयालम के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी देख सकेंगे.
जून महीने में इस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’.
नई दिल्ली. थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक ‘दृश्यम 3’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया है. अगर आपने अभी तक ‘दृश्यम 3’ नहीं देखी है तो कोई बात नहीं, अब मोहनलाल की यह फिल्म आपके घर आ रही है. जानिए आप कब और किस ओटीटी पर इस मूवी का लुत्फ उठा सकते हैं.
डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने शनिवार, 13 जून को आधिकारिक तौर पर इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखा जा रहा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ‘दृश्यम 3’ का प्रीमियर 18 जून से होने जा रहा है.
कब और कहां रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’?
दर्शक इसे ओरिजिनल मलयालम भाषा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ डब वर्जन में भी देख सकेंगे. यह फिल्म भारत सहित दुनिया भर के 200 से अधिक देशों में केवल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. प्राइम वीडियो ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘जॉर्जकुट्टी और उसका परिवार आपका इंतजार कर रहा है. दृश्यम 3 ऑन प्राइम 18 जून.’
View this post on Instagram