Last Updated:
दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा चौथे वीकेंड में भी बरकरार है. नई रिलीज फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण की कमाई में 25वें दिन उछाल आया है. टिकट खिड़की पर शानदार रफ्तार बनाए रखते हुए फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1030 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ‘रामायण’ की ‘रामायण’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. सिनेमाघरों में चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी यह फिल्म शुक्रवार को नई रिलीज फिल्मों पर भारी पड़ी और वीकेंड पर भी शानदार कमाई करती नजर आई. चलिए आपको बताते हैं कि 25वें दिन ‘रामायण’ ने कितनी कमाई की है और अब तक भारत में इसका टोटल बिजनेस कितना हो चुका है.
यह मूवी भारत में पहले ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज लगातार बरकरार है. चौथे हफ्ते में भी जिस तरह से यह फिल्म टिकट खिड़की पर डटी हुई है, उससे साफ है कि दर्शकों का प्यार और भरोसा इसे लंबी रेस का घोड़ा बनाए हुए है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
शुक्रवार को रिलीज हुई ‘ये प्रेम मोह लिया’ और ‘गनमास्टर जी9’ जैसी नई फिल्मों के फीके प्रदर्शन के बीच यह साफ दिख रहा है कि दर्शक आज भी किसी और फिल्म के बजाय ‘रामायण’ देखना ही पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ दनादन नोट छाप रही है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
Add News18 as
Preferred Source on Google
तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी, जिसकी भरपाई के लिए मेकर्स ने देशभर में टिकट के दाम घटा दिए थे. यह फैसला फिल्म के हक में गया और वीकडेज में भी इसकी कमाई की रफ्तार बनी रही. सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रविवार को रात 11 बजे तक 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
25वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े शनिवार की 14.65 करोड़ रुपये की कमाई से ज्यादा है. इस उछाल के साथ ‘रामायण’ का अब भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 1032.70 करोड़ रुपये हो गया है. साथ ही यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
‘रामायण’ इस साल की सबसे बड़ी रिलीज साबित हुई. पहले ही दिन फिल्म ने भारत में 64.85 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉलीवुड इतिहास की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. शनिवार को भी इसका जलवा जारी रहा और कलेक्शन उछलकर 69.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
इसके बाद फिल्म ने सोमवार को 107 करोड़ और मंगलवार को 94 करोड़ रुपये नेट कमाकर इतिहास रच दिया, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में इन दोनों दिनों की अब तक की सबसे बड़ी कमाई है. रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’, ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
बताते चलें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)