Last Updated:
टीवी की पॉपुलर जोड़ी ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है. सामने आ रही खबरों की मानें तो टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर पति नील को अनफॉलो करने के साथ ही दोनों की साथ वाली फोटोज और वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं.इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में दरार और अलगाव की खबरें सामने आने लगी हैं. लेकिन इस मामले पर अब तक कपल ने किसी तरह का कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.
कपल के रिश्ते पर पहले भी उठे थे सवाल
नई दिल्ली. टीवी के चर्चित कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के रिश्ते में दरार पड़ती नजर आ रही है. दोनों की शादीशुदा जिंदगी बिखरती दिख रही है. कपल अपनी फोटोज को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें तेजी से फैल रही हैं. दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से दोनों के साथ वाले वीडियो और फोटोज डिलीट कर दिए हैं.
इसके बाद से ही दोनों के अलगाव की खबरे आने लगी है. ऐश्वर्या ने अपने पति नील भट्ट को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने दोनों की साथ में खिंचवाई गई कई फोटो को भी अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया है. ऐसे में दोनों के रिश्ते पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं.
ऐश्वर्या ने डिलीट की नील संग फोटोज
हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज 18 में प्रकाशित खबर के मुताबिक ऐश्वर्या शर्मा ने इंस्टाग्राम पर नील भट्ट को फॉलो करना भी बंद कर दिया है. लेकिन वहीं दूसरी तरफ नील ने ऐश्वर्या को अब भी फॉलो किया हुआ है. खबरों की मानें तो ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दोनों की साथ वाली कई फोटोज और वीडियो भी डिलीट कर दी है. इन फोटोज में दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे थे. ऐसे में यूजर्स सोशल मीडिया पर जानने को बेकरार है कि आखिर दोनों के बीच क्या हुआ है. लेकिन इस पर कपल का कोई बयान सामने नहीं आया है, तो इन्हें अटकलें ही माना जा रहा है.
कपल के रिश्ते पर पहले भी उठे थे सवाल
ऐसा पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या और नील की शादी को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं. इससे पहले भी अगस्त 2025 में भी दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं. उस समय ऐश्वर्या ने गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते हुए कुछ फोटोज शेयर की थीं, उन फोटो में नील कहीं भी नजर नहीं आए थे. इसके बाद लोगों ने उनके रिश्तों को लेकर चर्चा करना शुरू कर दिया था. इससे पहले जून 2025 में भी ऐश्वर्या ने अपनी पर्सनल लाइफ की खबरों पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा था कि मेरी पर्सनल लाइफ को एंटरटेनमेंट का जरिया न बनाए.
बता दें कि अपनी उस पोस्ट में ऐश्वर्या ने लिखा था कि उनकी लाइफ कोई कंटेंट नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं चुप हूं, इसका मतलब ये नहीं कि आपको कुछ भी कहने की मेरी ओर से परमिशन मिल गई है. मैंने अब तक किसी तरह कोई बयान नहीं दिया है. ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की बात करें तो उनकी पहली मुलाकात टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर हुई थी.शूट के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थी. दोनोंने 30 नवंबर 2021 को उज्जैन में सात फेरे लिए . दोनों की शादी टीवी इंडस्ट्री की चर्चित शादियों में से एक रही थी.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें