Last Updated:
विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. फिल्म में वामिका गब्बी एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं. खास बात यह है कि वह इसमें शानदार डांस नंबर करती दिखाई देंगी. फिल्म के पहले गाने ‘आसा अथ्थान’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. यह गाना 1 दिसंबर को रिलीज होगा, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
वायरल हुई पोस्ट (फोटो साभार:x@@gvprakash)
नई दिल्ली. विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. फिल्म में वामिका गब्बी एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं. खास बात यह है कि वह इसमें शानदार डांस नंबर करती दिखाई देंगी. फिल्म के पहले गाने ‘आसा अथ्थान’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. यह गाना 1 दिसंबर को रिलीज होगा, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति की आने वाली फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ने लगी है. फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके बाद अभिनेत्री वामिका गब्बी भी चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, वामिका इस फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि एक खास डांस नंबर करती हुई भी नजर आएंगी. फिल्म का पहला गाना 1 दिसंबर को रिलीज होने वाला है.
1 दिसंबर को रिलीज होगा ‘आसा अथ्थान’
फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जीवी प्रकाश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए गाने की रिलीज डेट का ऐलान किया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक दिलचस्प प्रमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म के पहले गाने ‘आसा अथ्थान’ की झलक दिखाई गई है. इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से तैयार किया गया है.
पुतिन और ट्रंप के AI अवतार ने किया गाने का प्रमोशन
वीडियो में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे दिखने वाले एआई किरदार आपस में तमिल में बातचीत करते नजर आते हैं. बातचीत के दौरान पुतिन फिल्म के एक खास डांस नंबर का जिक्र करते हैं. वह बताते हैं कि गाने का अंदाज पुराने जमाने के गानों जैसा है और इसकी धुन सुनकर कोई भी थिरकने पर मजबूर हो सकता है. इस गाने के बोल युग भारती ने लिखे हैं. वीडियो का मजेदार हिस्सा तब आता है, जब पुतिन बताते हैं कि इस गाने में वामिका गब्बी डांस करती नजर आएंगी. यह सुनकर ट्रंप बने एआई किरदार भी हैरान रह जाते हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद वामिका के फैंस को भी उनके इस नए अंदाज का इंतजार है.
#pocketnovel first single 💥💥