Last Updated:
90 के दशक में शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमा रखी थी. उनकी खूबसूरती, स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार अभिनय ने उन्हें उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया था. अपने करियर में वह हर तरह के रोल निभा चुकी हैं. आइए जानते हैं कि 90 के दशक की एक्ट्रेस की धांसू फिल्मों को आप ओटीटी पर किस किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
नई दिल्ली. शिल्पा शेट्टी आज भी उम्र के इस पड़ाव पर आकर हर किसी को अपने लुक से हैरान कर देती हैं. OTT पर तो उनकी 90 के दौर की कई ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें देख आपको वो दौर याद आ जाएगा. आइए जानते हैं शिल्पा शेट्टी की ऐसी 7 फिल्मों के बारे में जिनमें उनके रोल की खूब चर्चा हुई थी. इन फिल्मों में उन्होंने अपने रोल से फैंस का दिल जीत लिया था.
पहले बात करते हैं, साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीगर’ की. इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी ने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था. इस मूवी में वो शाहरुख खान और काजोल भी उनके साथ आई थे. फिल्म ने भारत में 7.3 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म में सीमा चोपड़ा का किरदार निभाकर वह रातोंरात स्टार बन गई थीं. फिल्म की कहानी बदले, धोखे और सस्पेंस से भरपूर थी. फिल्म को आप अमेजन प्राइम या नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं
दूसरी है साल 1994 में आई ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’,. इश फिल्म में शिल्पा शेट्टी अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ नजर आई थीं.फिल्म में पुलिस ऑफिसर और एक फिल्म स्टार की अनोखी दोस्ती को दिखाया गया था. एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर ये 90 के दशक की उनकी यादगार फिल्म है.इसे आप जियो टीवी या प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
तीसरी है साल 1997 में आई फिल्म ‘औजार’. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी , सलमान खान, संजय कपूर संग नजर आई थीं. एक्शन-ड्रामा से भरपूर फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी. एक वक्त में दोनों दोस्त एक-दूसरे के आमने-सामने आ खड़े हो जाते हैं. फिल्म में दोस्ती, विश्वासघात और इमोशनल कहानी को दिलचस्प तरीके से दिखाया गया था.इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
साल 1999 में शिल्पा शेट्टी अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘जानवर’ में नजर आई थीं. इस फिल्म की कहानी एक अपराधी की थी जिसकी जिंदगी एक बच्चे की वजह से पूरी तरह बदल जाती है. इमोशन, एक्शन और फैमिली ड्रामा पर बेस्ड इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. शिल्पा ने फिल्म में ममता नाम की शख्स का किरदार निभाया था. अक्षय के लिए भी फिल्म लकी साबित हुई थी. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
साल 1997 में आई इंसाफ: द फाइनल जस्टिस भी लोगों ने खूब पसंद की थी. फिल्म में शिल्पा शेट्टी लीड रोल में नजर आई थीं. कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में एक्शन भी देखने को मिला था. न्याय और अपराध के बीच की लड़ाई वाली ये फिल्म आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
साल 1995 में आई गोविंदा, चंकी पांडे और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म हथकड़ी को भी लोग आजतक भूल नहीं पाए हैं. एक्शन के साथ कॉमेडी का भी तड़का फिल्म में लोगों को देखने को मिला था. अपराध और साजिश के इर्द-गिर्द घूमती कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.
साल 1999 में वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘लाल बादशाह’ में नजर आई थीं. इसमें मनीषा कोइराला भी लीड रोल में हैं. फिल्म भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थीं. लेकिन शिल्पा के काम को पसंद किया गया था. ये फिल्म 90 के दशक के मसाला मनोरंजन का पूरा पैकेज थी.इसे आप जियो टीवी पर देख सकते हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो या जीओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.