Last Updated:
मुंबई की बारिश और भारी ट्रैफिक के बीच बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने घर पहुंचने के लिए अलग रास्ता चुना. शूटिंग खत्म करने के बाद उन्होंने कार की बजाय मुंबई मेट्रो से सफर किया. रणदीप आम यात्रियों की तरह बिना किसी तामझाम के सफर करते नजर आए.उनका यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
एक्टर का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. मुंबई में मानसून के दौरान बारिश और ट्रैफिक जाम आम बात है. इसका असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि फिल्मी सितारों पर भी पड़ता है. हाल ही में बॉलीवुड के वर्सटाइल रणदीप हुड्डा ने भी इसी परेशानी से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, रणदीप हुड्डा एक शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद घर लौट रहे थे. तभी मूसलाधार बारिश होने लगी. सड़कों पर भयंकर जाम लगा हुआ था. तेज बारिश और लंबा ट्रैफिक जाम देखकर उन्होंने अपनी घर लौटने का एक तेज और सुविधाजनक जरिया चुना और सीधे मेट्रो स्टेशन पहुंच गए.
लोगों की भीड़ से बचने के लिए उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया, जिसकी वजह से मेट्रो में मौजूद ज्यादातर लोग उन्हें पहचान ही नहीं सके. रणदीप हुड्डा ने बिना किसी हड़बड़ी या सुरक्षा घेरे के आम यात्रियों की तरह सफर किया. इस दौरान उन्होंने ब्लैक जींस, ब्राउन टी-शर्ट और ऊपर से एक चेक्ड शर्ट पहनी हुई थी और वे मेट्रो कोच में खड़े होकर सफर कर रहे थे.
View this post on Instagram