11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भारत ने जापान के आइची-नागोया में खेले गए एशियन गेम्स में 21 गोल्ड सहित 85 मेडल जीते।
भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ ना मिलाने का सिलसिला जारी रखा। हालांकि हॉकी में दोनों टीमों के खिलाड़ी गले मिले।
एथलेटिक्स में वित्या रामराज ने पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया ने फाइनल में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल बचाया। इसकी बदौलत टीम ने 44 साल बाद विमेंस हॉकी में गोल्ड जीता।
13-PHOTOS में एशियन गेम्स 2026…
1. भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को गले लगाया
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर गोल्ड जीता। मैच के बाद खिलाड़ियों ने हाई-फाई किया और गले भी मिले।
2. भारतीय क्रिकेट टीम ने 384 दिन, 7 मैच से पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया
क्रिकेट में हाथ ना मिलाने का सिलसिला जारी रहा। फाइनल में टॉस या मैच के बाद भी खिलाड़ियों ने हैंडशेक नहीं किया। गोल्ड जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान में तिरंगा लेकर घूमे।
3. सूर्यवंशी को सईम ने आउट कर बच्चे का इशारा किया
फाइनल में पहली पारी के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी सईम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर बच्चे को गोद में उठाने का इशारा किया। हालांकि सूर्यवंशी बिना कुछ बोले पवेलियन लौट गए।
4. शेफाली एशियन गेम्स में शतक जड़ने वाली पहली महिला
शेफाली ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए। वे एशियन गेम्स में शतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।
5. वित्या ने पीटी उषा के 42 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
वित्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स को 54.75 सेकेंड में कंप्लीट कर भारतीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पीटी उषा के 1984 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के 55.42 सेकेंड को पीछे छोड़ा।
6. सविता ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल बचा गोल्ड जिताया
भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया ने चीन के खिलाफ फाइनल में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल बचाया। इसकी बदौलत भारतीय महिला टीम ने 44 साल बाद हॉकी में गोल्ड मेडल जीता।
7. कुमकुम ने इंडिविजुअल रिकर्व आर्चरी में पहला गोल्ड दिलाया
17 साल की कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स में इंडिविजुअल रिकर्व आर्चरी गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
8. लवलीना ने एशियन गेम्स में अपना पहला गोल्ड जीता
2023 गेम्स में सिल्वर जीतने वाली लवलीना ने 2026 में गोल्ड मेडल जीता। वे गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली मैरी कॉम के बाद दूसरी महिला खिलाडी बनीं।
9. सुजीत ने 2-9 से पिछड़ने के बाद गोल्ड जीता
रेसलिंग के फाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुडिएव से 9-2 से आगे थे। इसके बाद सुजीत कलकल ने वापसी करते हुए लगातार 8 अंक जुटाए और गोल्ड जीता।
10. सुचिका ज्यादा वजन से मैच हारी, नाराज होकर खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया
60kg मिक्स्ड मार्शल आर्ट में सेमीफाइनल ड्रॉ होने पर सिंगापुर की खिलाड़ी को 700 ग्राम कम वजन होने की वजह से विजेता घोषित किया गया। नाराज सुचिका ने विरोधी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया। सुचिका को ब्रॉन्ज मिला। वे इवेंट में गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
11. प्रणवी उर्स गोल्फ का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला
प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स में महिला इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में गोल्ड जीता। वह एशियन गेम्स में गोल्फ इंडिविजुअल गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
12. नीरु ढांडा ने ट्रैप शूटिंग में विमेंस इंडिविजुअल का पहला गोल्ड जीता
नीरू धांडा ने एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का इंडिविजुअल गोल्ड जीता। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
13. कबड्डी में भारत का डोमिनेंस कायम
भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड किया। 2023 के बाद दोनों टीमों ने 2026 में भी गोल्ड जीता।
——————————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
एशियाड में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल की हैट्रिक लगाई:23 ने 2-2 मेडल जीते; क्रिकेट, कबड्डी और हॉकी में डबल गोल्ड
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त हो चुका है। जापान में 16 दिन चले गेम्स में भारत चौथे स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज सहित 85 मेडल दिलाए।
5 खिलाड़ियों ने मेडल की हैट्रिक लगाई, जबकि 23 खिलाड़ियों ने 2-2 मेडल जीते। क्रिकेट, कबड्डी और हॉकी की पुरुष-महिला टीमों ने गोल्ड जीते। पूरी खबर