Last Updated:
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर अमिताभ बच्चन ने सिंगर मीका सिंह से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया है. बिग बी ने बताया कि मीका सिंह ने एक बार उनके घर एक विशाल ग्रैंड पियानो गिफ्ट में भिजवा दिया था, जबकि उन्हें बजाना भी नहीं आता. जया बच्चन द्वारा मीका की आवाज पहचानने से लेकर इस पियानो को घर में सजाकर रखने का पूरा किस्सा केबीसी के सेट पर छा गया है.
मिक्का सिंह ने अमिता को दिया था ऐसा गिफ्ट फोटो साभार-@mikasingh)
नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मशहूर सिंगर मीका सिंह के बीच की बॉन्डिंग काफी स्पेशल है. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने मीका सिंह से जुड़ा एक बहुत ही मजेदार किस्सा शेयर किया है. बिग बी ने बताया कि कैसे मीका सिंह ने एक बार उनके घर एक बहुत ही बड़ा ग्रैंड पियानो भिजवा दिया था.
जबकि खुद बिग बी को पियानो बजाना आता ही नहीं है. उसके बाद क्या हुआ और जया बच्चन ने बिग बी से क्या कहा चलिए बताते हैं.
कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर खुला राज
यह मजेदार किस्सा अमिताभ बच्चन ने अपने पॉपुलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 18 के सेट पर शेयर किया. केबीसी के नवरात्रि स्पेशल एपिसोड में डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक और सिंगर मीका सिंह खास मेहमान बनकर पहुंचे थे. इसी स्पेशल एपिसोड की शूटिंग के दौरान बिग बी ने मीका सिंह की दरियादिली और उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर कई दिलचस्प बातें बताईं.
जया बच्चन ने पहचानी थी मीका की यूनिक आवाज
अमिताभ बच्चन ने मीका सिंह की जमकर तारीफ की. बिग बी ने कहा कि मीका जी की कुछ आदतें बहुत ही प्यारी हैं और उनकी आवाज बाकी सिंगर्स से एकदम अलग और यूनिक है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी पत्नी जया बच्चन ने सबसे पहले मीका सिंह की आवाज को पहचाना था और उन्हें मीका के बारे में बताया था. बिग बी ने कहा कि दलेर मेहंदी भी बहुत अच्छा गाते हैं लेकिन मीका की आवाज की मिठास और स्टाइल काफी अलग है.
View this post on Instagram