Last Updated:
Jamun Benefits: प्रकृति में ऐसे कई पेड़-पौधे हैं, जिनके फल से लेकर फूल तक में औषधीय गुण होते हैं और ये धरती पर अमृत का कार्य करते हैं. ऐसे ही गुणों की खान काला जामुन भी है. जामुन फल के सीजन वाला फल है, जो साल में दो या तीन माह के लिए बस बरसात के मौसम में मिलता है. जामुन का फल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है. इस जामुन फल से कई प्रकार के बीमारी में अमृत तुल्य माना है. वहीं जामुन फल बाजार में आ गए हैं. इसके खाने से क्या-क्या बीमारियों में फायदा मिलता है. आइये इस खबर के माध्यम से हम आपको बताते है.
बरसात के मौसम में बाजारों में कई तरह के मौसमी फल देखने को मिलते हैं, लेकिन इनमें जामुन का अपना एक अलग ही महत्व है. गहरे बैंगनी रंग का यह छोटा सा फल स्वाद में जितना लाजवाब होता है. सेहत के लिए उतना ही लाभकारी भी माना जाता है. जून और जुलाई के महीनों में मिलने वाला जामुन न केवल लोगों की प्यास बुझाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को कई बीमारियों से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
शहर से लेकर गांव की बाजारों में जामुन की डिमांड शुरू हो चुकी है. सड़क किनारे लगे ठेलों से लेकर फलों की दुकानों तक जामुन की अच्छी बिक्री हो रहे है बच्चे हों या बड़े, सभी इसके खट्टे-मीठे स्वाद को पसंद करते हैं जामुन में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. जामुन का फल गर्मियों के मौसम में आसानी से मिल जाता है वहीं खीरी जिले में जामुन के पेड़ काफी संख्या में पाए जाते हैं.
जामुन में विटामिन-सी, विटामिन-बी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें फाइबर भी भरपूर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होता है. कम कैलोरी और अधिक पोषक तत्वों के कारण इसे स्वास्थ्यवर्धक फल माना जाता है. जिस कारण गर्मियों में लोग इसे खाना बेहद पसंद करते है. जामुन का सिरका भी बहुत फायदेमंद माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप भी मधुमेह की समस्या से परेशान रहते है तो आप गर्मियों के मौसम में मिलने वाला जामुन का सेवन कर सकते है. मधुमेह रोगियों के लिए जामुन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. जामुन के फल के साथ-साथ इसकी गुठली भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है. जामुन की गुठली का पाउडर रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार माना जाता है. यही वजह है कि कई लोग जामुन के मौसम में इसका नियमित सेवन करते है.
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग पेट की समस्याओं से परेशान रहते है तो वही अक्सर गर्मियों में सबसे अधिक कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में जामुन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. जामुन में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है यह कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. नियमित रूप से सीमित मात्रा में जामुन खाने से पेट स्वस्थ रहता है.
जामुन में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है. जामुन का फल शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाने में सहायक माना जाता है. गर्मी और बरसात के मौसम में जब संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, तब जामुन का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है.
जामुन हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. इसमें पोटैशियम और अन्य आवश्यक खनिज तत्व पाए जाते है जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करते है. पोटैशियम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है और हृदय की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होता है. इसके अलावा जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते है.
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की डॉक्टर ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि जामुन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर फल है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करने रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक माना जाता है. उन्होंने बताया कि जामुन में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते है जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते है.