Last Updated:
Skin Care Tips: पूर्णिया के मशहूर आयुर्वेदिक डॉ नंदकुमार मंडल ने सलाह दी कि त्वचा रोग से बचने के लिए सूती कपड़े पहनें, कपड़े से डिटर्जेंट झाग पूरी तरह निकालें और गर्म शरीर पर तुरंत ठंडा पानी न पिएं. नहीं तो स्किन के कई रोग हो सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.
पूर्णिया: स्वस्थ त्वचा के लिए सिर्फ दवाइयां ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की भी आदतें भी हमें बहुत लाभ देती है. कई बार हम लोग छोटी-छोटी गलती कर त्वचा संबंधी कई समस्या को बढ़ा लेते हैं, जिससे खुजली दाने एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन और त्वचा संबंधी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में उनकी स्किन का काफी नुकसान होता है. ऐसे में आज हम पूर्णिया के जिला औषधालय केंद्र के वरिष्ठ डॉ नंदकुमार मंडल ने कुछ सलाह दी है. इसकी मदद से आप स्किन को स्वस्थ रख सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.
पूर्णिया के जिला औषधालय केंद्र के वरिष्ठ डॉ. नंदकुमार मंडल की मानें तो कई लोगों को अधिक पसीना होने से भी शरीर में कई तरह के लाल और चकते वाले धब्बे हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को सूती कपड़े पहनना चाहिए सूती और आरामदायक कपड़े का इस्तेमाल करने से कम पसीना होता है. इससे लाल और चकते भी नहीं पड़ेंगे.
ऐसे में अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का विशेष ध्यान रखेंगे तो आपके स्किन पर कोई भी समस्या नहीं होगी. इन दो बातों का विशेष ख्याल रखने से आपकी स्किन पर होने वाली कई बीमारियां भी खत्म हो जाएंगी. आयुर्वेद के एक्सपर्ट डॉक्टर नंदकुमार मंडल की मानें तो त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए साफ सफाई और सही दिनचर्या का आम लोगों के लिए होना बहुत जरूरी है.
स्किन के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल
उन्होंने कहा की अक्सर लोग कपड़ा धोते तो हैं, लेकिन आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास कम समय होने के साथ-साथ लोगों के घर पर काम करने वाले स्टाफ जल्दबाजी में कपड़े को एक दो बार ही धोकर ड्रायर मशीन में डाल देते हैं या सुखाकर पहन लेते हैं, लेकिन सबसे बड़ी भूल यहां तब होती है. जब आप कपड़े को डिटर्जेंट या साबुन से धोते हो और एक दो पानी में धोने के बाद आपके कपड़े के झाग पूरी तरह खत्म नहीं होते हैं. उन्होंने कहा कि 4 से 5 बार अच्छी तरह अगर आप कपड़े धोते हैं तो आपके कपड़े के झाग आसानी से खत्म हो जाएंगे. फिर आप उस कपड़ों को अच्छी तरह धोकर सुखाकर ही पहनें. ताकि पसीना निकलने पर भी आपके स्किन को कोई दिक्कत न हो. इससे आपके शरीर पर भी कोई समस्या नहीं होगी.
डॉक्टर नंद कुमार मंडल बताते हैं कि अक्सर लोग जब ऑफिस, बाजार या कहीं से भी घूम कर घर आते हैं या जाते हैं तो लोग गर्म शरीर रहने पर ही फ्रिज का ठंडा पानी लेकर पी लेते हैं. जो हमारे शरीर के लिए पूरी तरह नुकसानदायक होता है. उन्होंने साफ-साफ बताया कि कभी भी आप गर्म शरीर होने पर तुरंत ठंडे पानी का प्रयोग ना करें. कम से कम आप 10 मिनट इंतजार करने के बाद ही ठंडा पानी पिएं. आप सबसे पहले सामान्य पानी को पिएं, इससे आपको अत्यधिक फायदा होगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें