Last Updated:
रामायण के पहले पार्ट के अंत में हनुमान की झलक देखने को मिली थी. जिसने दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया था. अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी बताया है कि दूसरे पार्ट में हनुमान के रूप में सनी देओल का बेहतरीन काम देखने को मिलने वाला है.
नितेश तिवारी की रामायण लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. फिल्म रिलीज होने के बाद इसका पोस्ट-क्रेडिट सीन खूब वायरल हुआ था जिसमें हनुमान की झलक दिखाई गई थी. इस रोल को कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर सनी देओल निभा रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं. (Image: IMDb)
दरअसल रामायण के पहले पार्ट में मेकर्स ने हनुमान के रूप में सनी देओल का कोई सीन नहीं रखा है. लेकिन फिल्म के अंत में एक झलक दिखाई थी. अब एक इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा ने सनी देओल को लेकर बातचीत की और उनकी तुलना आयरन मैन से की.(Image: IMDb)
रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भगवान राम को आयरन मैन से की और कहा कि आखिर उन्होंने क्यों सनी देओल को चुना था. Gold Derby को दिए इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा ने कहा, ‘हनुमान को हमारे आयरन मैन के तौर पर देखिए. जिन्हें सब बहुत पसंद करते हैं.’ (Image: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
नमित मल्होत्रा ने कहा कि अगला पार्ट सच में बेहतरीन होगा. क्योंकि हनुमान जी उसमें नजर आएंगे. ये एकदम रोलर कोस्टर जैसा होगा. ये अच्छा है कि हमने इंट्रोडक्शन को बनाए रखा. हम चाहते थे कि दर्शकों के मन में सस्पेंस बना रहे. वह भी देखेंगे के राम आगे क्या करेंगे. फिर आगे देखने को मिलेगा कि कैसे और कौन क्या लीड करेगा. (Image: IMDb)
नमित मल्होत्रा ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि आखिर उन्होंने सनी देओल को क्यों चुना. उन्होंने कहा, ‘क्योंकि भगवान के रोल के लिए मासूमियत और पसंद आने के साथ साथ गुस्सा होने पर डर पैदा करने का दमखम भी हो. अब सनी देओल के अलावा किसकी ऐसी इमेज है. वह इस कैरेक्टर के साथ न्याय भी करेंगे और बेस्ट भी होंगे.’ (Image: IMDb)
‘सनी देओल ने अपने करियर में ऐसी फिल्में भी की हैं जिनसे ये साबित होता है कि वह चाहे तो पहाड़ भी हिला दें. पहले से ही भारत के सुपरहीरो के तौर पर वह मशहूर हैं. जबकि उन्होंने कभी करियर में ऐसा सुपरहीरो रोल किया ही नहीं.’
नमित मल्होत्रा ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए कहा, ‘रामायण के पार्ट 2 में स्केल काफी हाई होने वाला है. एक नया अवतार होगा. राम जी के साथ साथ हनुमान का का कैरेक्टर बेहद खास होगा.’ (Image: IMDb)
बता दें रामायण फिल्म के अंत में पोस्ट-क्रेडिट सीन में हनुमान की झलक जरूर दिखाई गई थी लेकिन चेहरा छिपा हुआ था. एक बड़े से शॉट में आसमान में गदा के साथ उड़ते और जयश्री राम कहते नजर आए थे. इसी सीन में दिलजीत दोसांझ की आवाज में हनुमान चालीसा भी था. (Image: IMDb)